Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शराबबंदी पर पुलिस का प्रहार: वैशाली में दरोगा की करतूत, आर्मी जवान को बनाया निशाना सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन: पार्श्वनाथ डेवलपर्स के डायरेक्टरों के बैंक अकाउंट फ्रीज, जारी किया वारं... यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की सुनवाई टली उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन को दिया समर्थन Badrinath News: दान में हेराफेरी के आरोप में मंदिर समिति के कर्मचारी पर गिरी गाज, पुलिस हिरासत में प... बांकीपुर उपचुनाव: धोखाधड़ी मामले में वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर SC सख्त, ट्रस्ट और SIT को जारी किया नोटिस Ayodhya Ram Mandir Recruitment: राम मंदिर के लिए CEO पद की वैकेंसी, ऐसे भेजें अपना आवेदन अब पानी और बिजली से डिजिटल डीएनए की क्रांति, देखें वीडियो पासपोर्ट नागरिकता नहीं तो क्या हैः जस्टिस धूलिया

युद्ध नहीं चाहते पर आतंकी ढांचे पर कार्रवाई जरूरीः डोभाल

चीन के विदेश मंत्री को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दी जानकारी

  • पहलगाम आतंकी हमले से इसकी शुरुआत हुई

  • पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना ही होगा

  • चीन दोनों देशों में शांति के पक्ष में है

नईदिल्लीः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल रात चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी से टेलीफोन पर बात की और कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले  के बाद आतंकी ढांचे पर कार्रवाई करना जरूरी थी,  लेकिन युद्ध करना भारत का चयन नहीं है।

सूत्रों के अनुसार श्री डोभाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में भारतीय हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि युद्ध भारतीय पक्ष का चुनाव नहीं है और यह दोनों पक्षों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने की पहल की है और भारत ने इसे स्वीकार किया है।

उम्मीद है कि जल्द से जल्द क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बहाल होगी। चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन के विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक श्री वांग यी ने उम्मीद व्यक्त की कि भारत और पाकिस्तान शांत और संयमित रहेंगे, बातचीत और परामर्श के माध्यम से मतभेदों को ठीक से संभालेंगे और स्थिति को अनियंत्रित होने से बचाएंगे।

श्री वांग यी ने कहा कि चीन भारत और पाकिस्तान के बीच परामर्श के माध्यम से व्यापक और स्थायी संघर्ष विराम  का समर्थन करता है । यह दोनों देशों के मौलिक हित में है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की समान आकांक्षा को पूरा करता है। श्री वांग यी ने यह भी कहा कि चीन पहलगाम में आतंकवादी हमलों की निंदा करता है और सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया परिवर्तन और उथल-पुथल दोनों से गुजर रही है। एशिया में शांति और स्थिरता को हर हाल में बनाये रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें दूर नहीं किया जा सकता है, और वे दोनों चीन के पड़ोसी हैं।