Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर... दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने स... अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में अनोखा विरोध! संत बने पप्पू यादव, राहुल-डिंपल ने 'दान पेटी' म... निकारागुआ के तानाशाह राष्ट्रपति ओर्टेगा की नई चाल यूरोप के अनेक देशों में अब दावानल का आतंक फैला अमेरिका ने ईरान पर नये सिरे से हमले किये मेट्रो स्टेशन की गहराई में रात बीता रहे हैं यूक्रेनी नागरिक यूक्रेन का एफ 16 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ साइनायड युक्त टमाटर खाने से पंद्रह हाथियों की मौत

युद्धविराम के बाद राहुल और खडगे की मांग

संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर पत्र लिखा

  • पहले भी यह मांग की गयी थी

  • ट्रंप ने पहले इसकी घोषणा की

  • सदन में सरकार दे जानकारी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर से पहले एवं उसके बाद की स्थिति पर विचार के लिए संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाने की मांग की है। श्री खरगे ने प्रधानमंत्री को रविवार को लिखे पत्र में कहा है कि वह पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध विराम की घोषणाओं पर चर्चा के लिए संसद का तत्काल विशेष सत्र बुलाने के विपक्ष के सर्वसम्मत अनुरोध को दोहरा रहे हैं।

उनका कहना था कि संसद ने इस बात पर भी चर्चा होगी कि पहले वाशिंगटन डीसी और बाद में भारत और पाकिस्तान की सरकारों संघर्ष विराम की घोषणाएं करती हैं। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि इससे पहले 28 अप्रैल को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पहलगाम हमले को लेकर संसद विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।

श्री गांधी ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री से पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान की घोषणा से पहले संघर्ष विराम के मुद्दे पर ट्वीट करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस आग्रह पर विचार करेंगे।  गौरतलब है कि श्री गांधी ने पिछले दिनों सर्वदलीय बैठक में भी संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात कही थी।

सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक

नईदिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के साथ गोलाबारी में सूबेदार मेजर पवन कुमार के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री गांधी ने कहा,पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध के दौरान 10 मई को जम्मू कश्मीर के पुंछ में सूबेदार मेजर पवन कुमार जी का वीर गति को प्राप्त होना अत्यंत दुखद है।

उन्होंने कहा, इस मुश्किल समय में शहीद के सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। पूरे देश को पवन कुमार जी की देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है। सूबेदार मेजर के पार्थिव शरीर को रविवार को पठानकोट से उनके पैतृक गांव हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के सिहालपुरी लाया गया जहां सैनिक सम्मान के साथ उनके अंत्येष्टि कर दी गई। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा इलाका टूट पड़ा।