Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CM Vishnu Deo Sai: बस्तर में विकास पर खास फोकस, पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय- सीएम विष्णुदेव साय का ... Dantewada News: दंतेवाड़ा में कबाड़ बन गए लाखों के 'वाटर एटीएम', रखरखाव के अभाव में बूंद-बूंद पानी क... Chhattisgarh Delimitation: परिसीमन पर सियासत तेज, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा पर लगाया ब... Caste Census Demand: जातिगत जनगणना के लिए ओबीसी महासभा का हल्लाबोल, ऊंचडीह रेलवे स्टेशन के पास धरना ... Chhattisgarh Forest News: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में घुसे अतिक्रमणकारी, वन विभाग की बड़ी कार्रवा... Barnawapara Wildlife Sanctuary: छत्तीसगढ़ के बारनवापारा में काले हिरणों का पुनर्जन्म, विलुप्ति की कग... Bhupesh Baghel AI Video: भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का AI वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, ... Teejan Bai Health Update: पद्म विभूषण तीजनबाई के निधन की खबरें झूठी, परिवार ने अफवाह फैलाने वालों पर... MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने... MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, ज...

छात्रों की लड़ाई में उनके साथ खड़ा हूं : राहुल

जंतर मंतर पर मौजूद छात्र संगठनों के साथ खड़े दिखे नेता प्रतिपक्ष

  • शैक्षणिक संस्थानों पर कब्जा कर रहे हैं

  • लगातार पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रहा है

  • सारे प्रतिकुलपति आरएसएस के ही लोग हैं

नयीदिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शिक्षा के क्षेत्र में मनमानी कर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है, लेकिन छात्र इसके खिलाफ लड़ रहे हैं और वह छात्रों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं।

श्री गांधी ने सोमवार को यहां जंतर-मंतर पर इंडिया समूह के छात्र संगठन के संसद मार्च के दौरान आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-आरएसएस के लोग आज शैक्षणिक संस्थानों पर कब्जा कर रहे हैं और इसी का परिणाम है कि देश के अधिकतर विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर आरएसएस के लोग हैं और वे देश की शिक्षा व्यवसथा को बर्बाद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा के लोग छात्रों के साथ भेदभाव कर रहे हैं और पेपरलीक जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पेपरलीक के खिलाफ बच्चे आवाज उठाते हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जाता है। आरएसएस की विचारधारा के लोग जो चाहे कर रहे हैं।

उनका कहना था कि इस समय शिक्षा के क्षेत्र में धांधली और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। ऐसे में छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और पूरी ताकत से अपनी लड़ें और वह उनके साथ खड़े हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, आज आरएसएस भारत के भविष्य और उसके शिक्षा प्रणाली को खत्म करने में लगा है।

अगर हमारी शिक्षा व्यवस्था आरएसएस के हाथ में चली गई तो देश में किसी को रोजगार नहीं मिलेगा और देश बर्बाद हो जाएगा। आज देश की यूनिवर्सिटीज में सारे वाइस चांसलर आरएसएस के चुने हुए हैं। वहीं आने वाले समय में स्टेट यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर भी आरएसएस के चुने हुए लोग ही बनेंगे। ये देश के लिए खतरनाक है और हमें इसे रोकना है।

उन्होंने कहा,  कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुंभ मेले पर भाषण दिया। मैं वहां बोलना चाहता था कि कुंभ मेले पर बात करना बहुत अच्छा है, पर आपको भविष्य के बारे में भी बात करनी चाहिए, लेकिन श्री मोदी कभी भी बेरोजगारी और महंगाई पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। भाजपा का मॉडल है- अडानी को देश का धन और आरएसएस को देश के सारे संस्थान सौंप देना। हम इसके खिलाफ एक हैं और साथ मिलकर लड़ेंगे।