Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Politics: 'हार छिपाने के लिए लोकतंत्र का बहाना', पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला Indian Army: क्या था 'ऑपरेशन सिंदूर'? सेना ने दिखाया तबाही का ट्रेलर, डेढ़ मिनट के वीडियो में दिखा प... Crime News: बेटी से मिलने की जिद में हैवान बना जीजा; ससुराल पहुंचकर दो सालियों की बेरहमी से हत्या JJM Scam Update: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ED के बाद अब ACB का बड़ा ए... Suvendu Adhikari on PA Murder: पीए की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी; बोले- '15 साल के जंगलराज का नत... West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय...

पंजाब के सीएम के साथ वार्ता में मुद्दों पर प्रगति नहीं

भगवंत मान बैठक से बाहर निकल गये

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः  पंजाब के सीएम मान ने किसान नेताओं के साथ बैठक से वॉकआउट किया। इसके बाद एसकेएम 5 मार्च को विरोध प्रदर्शन जारी रखने का एलान कर दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) नेताओं के साथ बैठक से कथित तौर पर बाहर चले गए। पंजाब सरकार द्वारा बुलाई गई इस बैठक का उद्देश्य एसकेएम से संबद्ध किसान यूनियनों के साथ मुद्दों को सुलझाना और उन्हें 5 मार्च को निर्धारित अपना विरोध प्रदर्शन रद्द करने के लिए राजी करना था।

हालांकि, एसकेएम नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगें नहीं सुनीं और इसके बजाय उन्हें विरोध प्रदर्शन खत्म करने को कहा। बीकेयू एकता उग्राहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा, उन्होंने हमारी मांगों की पूरी सूची नहीं सुनी और चले गए। एसकेएम के एक अन्य नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी 18 मांगों में से केवल आठ ही सूचीबद्ध की थीं, तभी मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया और बैठक छोड़कर चले गए।

बैठक 30 मिनट देरी से शाम 4.30 बजे शुरू हुई और शाम 6.15 बजे खत्म हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने किसान यूनियन नेताओं से सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन न करने की अपील की थी, क्योंकि इससे राज्य के हितों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बैठक के परिणाम से नाराज एसकेएम नेताओं ने घोषणा की है कि 5 मार्च को उनका विरोध प्रदर्शन योजनानुसार ही होगा।

इससे तय हो गया है कि पंजाब के किसान संगठनों की जो मांगे हैं, वह अब तक यथावत है और इसी वजह से किसान यूनियनों ने अपने आंदोलन को आगे ले जाने का सार्वजनिक एलान कर दिया है। वैसे देश भर में इस संबंध में किसान संगठनों की एकता पर लगातार वार्ता का दौर जारी है और सभी किसान संगठन केंद्र सरकार ने अपना वादा पूरा करने तथा फसलों पर एमएसपी लागू करने की घोषणा को लागू करने की मांग कर रहे हैं।