Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आई एजेंट्स ने साइबर सुरक्षा टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान, यूके AI सिक्योरिटी इंस्टीट्यू... सावन में गूंज रहे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, डिंडौरी के ऋण मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सै... तंदुरुस्त दिखने वाले बॉडीबिल्डर क्यों हो रहे अचानक अकाल मृत्यु के शिकार? 2025 के आंकड़े डरा रहे दिल्ली-एनसीआर में 10 अगस्त तक थमने वाली नहीं बारिश! यूपी, बिहार और एमपी में अति भारी वर्षा का अलर्ट ... केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी आवारा कुत्तों व मवेशियों की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: यूपी सरकार को 2 हफ्ते में व्यापक एक्शन... गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह...

भारत अब दुनिया की फैक्ट्री बन रहा हैः मोदी

एनएक्सटी चैनल के उदघाटन में प्रधानमंत्री का संबोधन

  • हमें किसी दिखावे की जरूरत नहीं है

  • दुनिया का देश के प्रति नजरिया बदला है

  • महाकुंभ के आयोजन से भी प्रसिद्धी मिली है

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोर देकर कहा कि उनका वोकल फॉर लोकल अभियान फलदायी हो रहा है क्योंकि भारतीय उत्पाद वैश्विक हो रहे हैं और दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोर देकर कहा कि उनका वोकल फॉर लोकल अभियान फलदायी हो रहा है क्योंकि भारतीय उत्पाद वैश्विक हो रहे हैं और दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। एनएक्सटी कॉन्क्लेव में बोलते हुए, जहां न्यूजएक्स वर्ल्ड चैनल लॉन्च किया गया था, मोदी ने कहा कि दुनिया दशकों तक भारत को अपने बैक ऑफिस के रूप में देखती थी, लेकिन देश अब दुनिया की फैक्ट्री के रूप में उभर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत कार्यबल नहीं बल्कि एक विश्व शक्ति है।मोदी ने कहा कि देश सेमीकंडक्टर और एयरक्राफ्ट कैरियर बना रहा है और इसके सुपरफूड जैसे मखाना और बाजरा, आयुष उत्पाद और योग दुनिया भर में अपनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारत एक प्रमुख ऑटोमोबाइल उत्पादक भी बन गया है और इसका रक्षा निर्यात बढ़ रहा है।

मोदी ने कहा कि भारत को बिना किसी रंग-रोगन के वैसा ही पेश किया जाना चाहिए जैसा वह है। उन्होंने कहा कि इसे किसी तरह के दिखावे की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की असली कहानियां दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरी बार फिर से चुना जाना लोगों के भरोसे को दर्शाता है और उम्मीद जताई कि भारत का नया वैश्विक समाचार चैनल देश की उपलब्धियों को विदेश तक ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया 21वीं सदी में भारत की ओर देख रही है और देश लगातार सकारात्मक खबरें पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब कई वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने हाल ही में एआई शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी और जी-20 की भारत की अध्यक्षता का जिक्र किया। महाकुंभ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसने भारत के आयोजन कौशल और नवाचार को उजागर किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कई पुराने कानूनों को खत्म कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों द्वारा बनाया गया एक कानून जिसमें 10 या उससे अधिक लोगों के नाचने को अपराध माना गया था, तब तक लागू रहा जब तक कि उनकी सरकार ने इसे खत्म नहीं कर दिया। उन्होंने लुटियन जमात और पीआईएल के ठेकेदार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर चीज के लिए अदालत जाते हैं, लेकिन ऐसे कानून पर चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि तब उन्हें आजादी के बारे में नहीं सोचना था।