Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा

मुख्यमंत्री योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

महाकुंभ हादसे में सरकार ने तीस लोगों की मौत को स्वीकार किया

  • मेला क्षेत्र में अब भी लोगों की भीड़

  • अलग घाटों में स्नान की सलाह दी गयी

  • उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी यहां स्नान किया

महाकुंभ नगरः महाकुंभ में गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्रान करने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है और शनिवार को सुबह दस बजे तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगा ली थी जिसमें दस लाख कल्पवासी भी शामिल हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन फरवरी को बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्रान पर्व के मद्देनजर आज सुबह महाकुंभ मेला क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र में लाखों लोग संगम क्षेत्र की ओर बढ़ते दिखायी दे रहे हैं। संत महात्माओं का कहना है कि महाकुंभ के अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज के किसी भी घाट पर स्रान का पुण्य फल मिलेगा। उन्होने अपील की कि श्रद्धालु अपने निकट के घाट पर स्रान ध्यान करें और भीड़ से बचें। पूर्व में इंकार के बाद अब यूपी सरकार ने औपचारिक तौर पर भगदड़ में तीस लोगों की मौत होने की बात को स्वीकार किया है। इनमें से पच्चीस मृतकों की पहचान भी कर ली गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह हेलीकाप्टर से मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये। अधिकृत जानकारी के अनुसार आज सुबह दस बजे तक 89 लाख 75 हजार श्रद्धालु त्रिवेणी में पवित्र स्रान कर चुके थे जिसे मिलाकर अब तक 31 करोड़ 46 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान संगम स्रान कर चुके हैं।

उधर,मेला क्षेत्र में बसंत पंचमी स्रान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर तमाम इंतजाम किये गये हैं। स्रान पर्व पर मेला क्षेत्र समेत समूचे प्रयागराज में वाहनो का प्रवेश निषेध रहेगा। सिर्फ पुलिस प्रशासन के वाहन और एबुंलेंस को मेला क्षेत्र में जाने की इजाजत होगी। स्कूलों में बसंत पंचमी के दिन अवकाश रहेगा।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान तैयार रहेंगे। चिकित्सा सुविधायें भी मेला क्षेत्र चाक चौबंद रहेंगी। श्रद्धालुओं को उनके निकटतम घाट पर स्रान के बाद सुरक्षित उनके गंतव्य पर वापस किया जायेगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये श्रद्धालुओं से घाटों पर भीड़ न लगाने की अपील की जायेगी। साथ ही ड्रोन के जरिये भीड़ को नियंत्रित किया जायेगा।

इधर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाकुंभ के अवसर पर शनिवार को पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में पवित्र स्रान किया। श्री धनखड़ ने पत्नी सुदेश धनखड़ और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संगम में पवित्र डुबकी लगायी और बाद में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से मां गंगा की पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का स्वागत बुके देकर किया। श्री धनखड़ पूजा अर्चना के बाद दिल्ली लौट गये।