Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क... Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में 'नमो यमुना' क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, ... Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़क... Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े... Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक ... Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और... Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 24 घंटे में बारिश की चेतावनी, हिमाचल में बर्फबा...

मोदी कर रहे हैं अडाणी का बचाव : प्रियंका

बॉयनॉड के सांसद ने फिर से पीएम पर आरोप लगाया

  • सदन के भीतर निशिकांत दूबे की आलोचना

  • सभापति ने भाजपा सांसद को बोलने दिया

  • अडाणी की चर्चा से भाजपा असहज होती है

नईदिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि इंडिया समूह के नेता संसद में अडाणी भ्रष्टाचार मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मर्यादाओं को तार-तार करके इस उद्योगपति का बचाव कर रहे हैं। संसद भवन परिसर में इस मुद्दे पर इंडिया समूह के सांसदों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान श्रीमती वाड्रा ने कहा कि श्री मोदी भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं।

इसी दौरान कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि शून्यकाल में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के निशिकांत दूबे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद श्रीमती वाड्रा के साथ-साथ पूरी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा, देश की जनता चाहती है कि अडाणी महा घोटाले पर संसद में चर्चा हो। इंडिया समूह के सभी दल संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं लेकिन नरेन्द्र मोदी जी और सरकार लगातार चर्चा से भाग रहे हैं। सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए प्रधानमंत्री जी जिस तरह अडाणी के भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला है। आज साथी सांसदों के साथ इस मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

श्री वेणु्गोपाल ने कहा, सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना लोकसभा में तब हुई जब पूरी कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष पर संभल यात्रा प्रतिबंध का मुद्दा उठा रही थी। माननीय सभापति ने निशिकांत दुबे को शून्यकाल में बोलने की अनुमति दी। भाजपा सांसद ने इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ पूरी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जब भी हम अडाणी के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हैं, तो वे विपक्ष और कांग्रेस पार्टी को गाली देने पर उतर आते हैं।