Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

स्वास्थ्य मंत्री का आवास घेरेंगे 19 जुलाई को

रांचीः झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ  अपने एकमात्र लंबित एवं जायज मांग झारखंड के स्वास्थ्य विभाग  में कार्यरत एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मियों का स्थाई समायोजन का है। विदित हो की झारखंड में ये संवर्ग वर्ष 2008 से संविदा पर  15 वर्षो से अपने स्थाई सृजित 2150 पद के विरोध अभी 1573 कर्मी संविदा पर कार्यरत है , स्थाई समायोजन के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय  के  निर्देशानुसार तत्कालीन प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, आईएएस, झारखंड सरकार, द्वारा स्वास्थ्य विभाग को स्थाई समायोजन के लिए पीत पत्र भेजी गई परंतु आजतक उस पर  कोई  करवाई की सूचना संघ को नही दी गई। माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता , स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा भी स्थाई समायोजन हेतु पीत पत्र विभाग को भेजी गई,कोई करवाई की सूचना नही। संघ  के अध्यक्ष पवन कुमार,महासचिव मंगल हेंब्रम और झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में अनेकों बार इस मुद्दे को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मंत्री महोदय, राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों से मिलकर स्थाई समायोजन करने के लिए अनुरोध की गई,परंतु आजतक कोरा आश्वाशन ही मिला।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि मेरी सरकार बनी तो राज्य में कार्यरत सभी राज्य संविदा कर्मी को नियमित करेंगे परंतु अब चुनाव आने वाला है,कोई वादा पूरा नहीं हुआ। संघ मजूबरी में 19 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को माननीय विभागीय मंत्री महोदय का आवास का घेराव अपने स्थाई समायोजन के लिए करेगा,उसी स्थान पर भूख हड़ताल,सावन माह में देवघर में किए जाने वाले एमपीडब्ल्यू के प्रतिनियुक्ति का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही साथ  झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने कहा कि एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के आंदोलन का महासंघ समर्थन करता है, माननीय मंत्री महोदय एवं राज्य के लोकप्रिय शेरदिल माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, झारखंड सरकार से महामंत्री ने मांग किया की राज्य में कार्यरत एमपीडब्ल्यू को स्थाई समायोजन अविलंब किया जाय। संघ के अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव मंगल हेंब्रम द्वार राज्य के सभी एमपीडब्ल्यू को 19 जुलाई की रांची आंदोलन/घेराव में भाग लेने के लिए बुलाया है।उक्त दिन सभी कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। घेराव की सूचना राज्य सरकार सहित राज्य के सभी वरीय अधिकारियों को लिखित रूप से दिया जा चुका है । इसकी सूचना राज्य संघ के अध्यक्ष श्री पवन कुमार एवं महासचिव श्री मंगल हेंब्रम ने दी।