Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... वर्फीले प्रदेश में सोना उगल रहा है माउंट एरेबस, देखें वीडियो Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ...

अपराध नियंत्रण का जायजा लेने आईजी और डीआईजी सड़क पर

रात के ग्यारह बजे से पूरे शहर का किया निरीक्षण

रांचीः राजधानी में होने वाली घटनाओं पर ब्रेक लगाने के लिए रात 11 से सुबह 5 बजे तक आईजी और डीआईजी खुद सड़कों पर नजर आये। राजधानी राँची में रात में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा चेक नाका बनाया गया है।सभी चेक नाकों में पूरी रात पुलिसकर्मियों को एक्टिव रहना है,क्या पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे हैं,इसका जायजा लेने के लिए राँची रेंज के आईजी अखिलेश झा और डीआईजी अनूप बिरथरे खुद ही आधी रात सड़कों पर घूमते नजर आए।

दोनों अधिकारी अलग अलग जगहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार की आधी रात राँची रेंज के आईजी अखिलेश कुमार झा और डीआईजी अनूप बिरथरे ने पूरी राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।सभी चेक नाकों तक खुद आईजी और डीआईजी पहुंचे और सुरक्षा में तैनात जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा।वहीं पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

दरअसल राजधानी राँची की सुरक्षा व्यवस्था रात के समय पूरी तरह से मुकम्मल रहे इसके लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं।पूरे शहर में 15 चेक नाका बनाया गया है,जहां से बिना जांच किसी भी वाहन को गुजरने नहीं देना है, साथ ही थानेदारों को भी नियमित चेकिंग अभियान में निकलना है।

सभी चेक नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी किसी तरह की लापरवाही तो नहीं कर रहे हैं, इसी का जायजा लेने आईजी और डीआईजी शहर में निकले थे।इस दौरान आईजी और डीआईजी ने खुद से ही अलग अलग जगहों पर जाकर जायजा लिए हैं।इस दौरान ,कोतवाली डीएसपी, मुख्यालय वन डीएसपी,हटिया डीएसपी,सीसीआर एएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि रात के समय राजधानी में होने वाली घटनाओं पर ब्रेक लगाने, अपराधियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए रात के समय पुलिस का प्रेजेंस बढ़ाया गया है। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह रात के समय भी अपने थानों में मौजूद रहे और शहर पर ध्यान रखें।इसके साथ-साथ कंट्रोल रूम में हर दिन एक डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे शहर पर नजर रखेंगे। डीआईजी के अनुसार हर हाल में राजधानी राँची की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है। लोगों को सुरक्षा देना है और इसी के लिए पुलिस को काम करना है।

मंगलवार की आधी रात रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने पूरी राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. रांची में बने सभी चेक नाकों तक खुद डीआईजी पहुंचे और सुरक्षा में तैनात जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा. दरअसल राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था रात के समय पूरी तरह से मुकम्मल रहे इसके लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं।