Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार... सैन्य अफसर संभालेंगे राम मंदिर का मैनेजमेंट: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने CEO; वित्तीय, स...

नक्सलियों के बंद का कोल्हान क्षेत्र में व्यापक असर दिखा

कई स्थान पर रेल पटरियों पर बैनर

चाईबासाः 10 जुलाई को कोल्हान के मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड में भाकपा माओवादियों का एक दिवसीय कोल्हान बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

हालांकि माओवादियों ने बंद के दौरान प्रेस की गाड़िया,एंबुलेंस,दूध सप्लाई और हॉस्पीटल की आपातक़ालीन सेवा बंद से मुक्त रखा है। वहीं बंद के दौरान भाकपा माओवादियों द्वारा हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित मनोहरपुर और जराईकेला स्टेशन के मध्य थर्ड रेल लाईन पौल संख्या 378/19 और जराईकेला स्टेशन में लगे उक्त नक्सली बैनर की जानकारी मनोहरपुर स्टेशन प्रबंधक को 2:40 बजे मिली।

इसके बाद मनोहरपुर पुलिस और रेल सुरक्षा बल व सीआरपीएफ(कोबरा)जवानों के द्वारा सुबह 5:30 बजे वहां से हटा दिया गया। बैनर में लोबादा,कोल्हान -सारंडा (लिपुंगा) बर्बर पुलिसिया नरसंहार के ख़िलाफ़ 10 जुलाई 2024 को एक दिवसीय कोल्हान प्रमंडल बंद सफल करें दक्षिणी ज़ोनल कमेटी भाकपा माओवादी।

वहीं क़रीब 03 घंटे देर से हावड़ा मुंबई रूट में रेल यात्री व गुड्स ट्रेनों का परिचालन बदस्तूर जारी किया गया।  मनोहरपुर में बंद के दौरान सभी सरकारी व ग़ैरसरकारी प्रतिष्ठान के अलावा लंबी दूरीयों और लोकल स्तर पर छोटे बड़े यात्री वाहनों समेत मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बंद से सड़क बिरान व सुनी रही। वहीं बंद को देखते हुए मनोहरपुर सर्किल अंतर्गत आने वाले सभी पांचो थाना क्षेत्र मनोहरपुर,आनंदपुर,जराईकेला,छोटानागरा एवं चिड़िया ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन,सीआरपीएफ(कोबरा)एवं रेल सुरक्षा बल के जवान चाकचौबंद दिखे।