Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...

वायु सेना, असम राइफल्स ने किया बचाव अभियान

पूर्वोत्तर में तबाही ला रही है यहां की ग्यारह नदियां हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर


  • मणिपुर में 3 स्थानों पर भूस्खलन

  • एक द्वीप पर 13 मछुआरे चार दिनों फंसे रहे

  • मुख्यमंत्री ने माजुली,डिब्रूगढ़ का दौरा किया


भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी :असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भीषण बाढ़ के मद्देनजर दो बड़े ऑपरेशन से लोगों की जान बचाने में सफलता मिली है। अकेले असम के 19 जिलों में 21.5 लाख से अधिक लोग भीषण बाढ़ से प्रभावित हैं। लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है जिससे डिब्रूगढ़ जिले में एक द्वीप पर 13 मछुआरे चार दिनों तक फंसे रहे। विकट स्थिति पर तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुरोध पर, एक चुनौतीपूर्ण एयरलिफ्ट को अंजाम देने के लिए अपने मोहनबाड़ी बेस से हेलीकॉप्टरों को तैनात किया।

हालत ऐसे हो गए हैं कि पूर्वोत्तर के अलग-अलग हिस्सों में बहने वाली प्रमुख और अन्य सहायक नदियों का जलस्तर हर घंटे बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार को लगातार मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक वहां की 11 नदियां ऐसी हैं, जिसमें जलस्तर न सिर्फ खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है बल्कि बढ़ रहे पानी से स्थिति बेहद नाजुक भी बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 48 घंटे के भीतर ब्रह्मपुत्र, सुबनसिरी, ढलेश्वरी, कटाखल नदी, बारक, बरडेहिंग नदी, कुशियारा, दिखोव नदी, धनसीरी नदी, देसंग नदी, कोपिली समेत बिहार के अररिया से होकर बहने वाली परमन नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन के कारण इंफाल को सिलचर से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-37 गुरुवार को बंद हो गया। यह राजमार्ग जिरीबाम जिला मुख्यालय से होकर गुजरता है। असम के इंफाल से सिलचर और असम के इंफाल से सिलचर के बीच चलने वाले सैकड़ों माल से लदे वाहन मणिपुर के नोनी जिले के सिनम, खोंगी पार्ट टू और लुखांबी गांवों में फंसे हुए हैं।

मणिपुर एक साल से अधिक समय से हिंसा का शिकार है। इस समय भारी बारिश और बाढ़ से राज्य में भयंकर क्षति हो रही है। बाढ़ के कारण कम से कम 3,500 घर ढह गए और 20,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के डिब्रूगढ़ शहर का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। शहरी बाढ़ के कारण डिब्रूगढ़ के निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार सुबह डिब्रूगढ़ शहर में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री, जिन्होंने पिछले दिन माजुली में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और डिब्रूगढ़ में रात बिताई, शुक्रवार सुबह डिब्रूगढ़ में एचएस रोड का दौरा किया। इस दौरे के दौरान, उन्होंने डिब्रूगढ़ के मुख्य नाले का भी निरीक्षण किया और समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।