Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यमुनानगर में चालान काटने पर बवाल: बुलेट सवार युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, बीच सड़क पर ह... सोनीपत में रूह कंपाने वाली वारदात: खरखौदा में महिला का ईंटों से कुचलकर मर्डर, खून से लथपथ लाश मिलने ... Haryana News: हरियाणा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर जागरूकता अभियान तेज, रैलियों में उमड़ा जनसैला... CBSE 10वीं का रिजल्ट: हांसी की बेटी प्रिया ने किया कमाल, 98.20 फीसद अंकों के साथ बनीं जिला टॉपर; परि... Hisar News: हिसार GJU में छात्रों का भारी हंगामा और पुलिस से झड़प, VC ऑफिस का घेराव कर दिया अल्टीमेट... Palamu Crime News: पलामू में प्रज्ञा केंद्र संचालक और पति को गोली मारने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी ... Jharkhand CBSE 10th Toppers: कोल्हान में जम्पाना श्रेया का जलवा! 10वीं में किया टॉप, एक क्लिक में दे... Jharkhand CBSE 10th Toppers: कोल्हान में जम्पाना श्रेया का जलवा! 10वीं में किया टॉप, एक क्लिक में दे... Jharkhand Crime: धनबाद में दिनदहाड़े गैंगवार! कोयला कारोबारी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, गोलियों क... Jharkhand Crime: खूंटी में दरिंदगी! आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी हुआ फरार, पॉक्सो एक्ट के ...

ग्लैमर, नेता और अपीलों की बारिश के बीच मतदान

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः प्रमुख फिल्मी सितारों का मतदान भी आज का एक इवेंट सा बन गया था। इन तमाम अभिनेताओं और फिल्मी हस्तियों ने मतदान के बाद लोगों से मतदान में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। सुबह में राज्य का मतदान अपेक्षाकृत धीमा था। जैसे जैसे दिन चढ़ा मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें भी बढ़ती गयी।

सभी 119 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. भारत के सबसे युवा राज्य में तीसरे दौर का चुनाव हो रहा है, जिसमें सुबह 9 बजे तक 8.52 प्रतिशत ही मतदान दर्ज किया गया था। 109 पार्टियों के कुल 2,290 उम्मीदवार, जिनमें 221 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं, सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इन उम्मीदवारों की किस्मत 3.17 करोड़ मतदाताओं के हाथ में है।

मतदाता वर्तमान में पूरे तेलंगाना में 35,655 मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं, जो चुनावी प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी का प्रदर्शन कर रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हुआ। दोपहर तीन बजे तक तेलंगाना में 51.89 फीसद और हैदराबाद में 31.17 प्रतिशत वोट दर्ज किया गया।

मतदान की समय सीमा समाप्त होने के दौरान भी अनेक मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी हुई थी। टॉलीवुड सितारों के मतदान करने के दौरान पहले से ही मीडिया वहां मौजूद थी।

लोकप्रिय फिल्मी नायकों को देखने के लिए इन मतदान केंद्रों के बाहर लोगों का हुजूम भी लगा था। मतदान करने वालों में अल्लु अर्जुन, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू, राम चरण, चिरंजीवी के अलावा राजा मौली और राघवेंद्र राव ने भी मतदान के साथ साथ लोगों से अपील की। इस दौरान कुछ स्थानों पर प्रमुख दलों के समर्थकों के बीच हल्की झड़प होने की भी सूचना मिली है।