Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... खसरे के प्रकोप से 500 से अधिक बच्चों की मौत Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... चुनाव की मांग को लेकर सर्बिया में विशाल रैली Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...

क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक पटना में आयोजित होगी

  • कई दिग्गज पहली बार आमने सामने

  • पटनायक के अलावा सभी से तनाव

  • एनडीए से अलग होने के बाद पहली बार

राष्ट्रीय खबर

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 दिसंबर को राजधानी में आमने-सामने होंगे। इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शाह के सामने होंगी। राजधानी पटना में आने वाली 10 दिसंबर को अमित शाह एक बैठक करने वाले हैं। यह बैठक चार राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ होगी।

जिसमें बिहार सहित पूर्वी राज्यों के विकास पर मंथन किया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक पटना में आयोजित की जा रही है। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे चार राज्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल होने वाले हैं। बिहार में होने वाली ये बैठक पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 5वीं बार आयोजित होने वाली बैठक होगी। इसके पहले 1958,1963, 1985 और 2015 में पटना में बैठक हो चुकी है।

बैठक को लेकर गृह विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गृह विभाग के अपर सचिव अनिमेश पांडेय ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रधान सचिव को बैठक के ड्राफ्ट एजेंडा पर सामग्री तैयार करने का निर्देश दिया है।

बिहार सरकार के वित्त विभाग, योजना और विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, सहकारिता विभाग समेत अन्य विभागों को इसका जिम्मा दिया गया है। इससे पहले इसकी बैठक में शामिल होने तेजस्वी यादव को भेजा गया था। जिस पर राजनीति भी हुई थी। चर्चा उठी थी कि एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार केंद्र सरकार के कार्यक्रमों और बैठकों से किनारा कर रहे हैं।