Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

बिहार में थम नहीं रहा अवैध शराब का चोरी छिपे कारोबार

  • हरियाणा से लायी जा रही था शराब

  • बलथरी चेक पोस्ट पर जांच में पकड़ायी

  • मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत की खबर

राष्ट्रीय खबर

पटनाः बिहार के गोपालगंज स्थित बलथरी चेक पोस्ट के पास शुक्रवार की रात हरियाणा से ट्रक में प्याज की बोरियों में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब को उत्पाद पुलिस ने जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया गया कि यूपी-बिहार के गोपालगंज स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर हैंड स्कैनर मशीन से जांच के बाद शराब पकड़ी गयी है।

जब्त शराब की खेप हरियाणा के पानीपत से लाई जा रही थी, जिसकी डिलेवरी मुजफ्फरपुर में करनी थी। उत्पाद पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच चल रही थी।

हैंड स्कैनर मशीन से जांच के दौरान एक ट्रक पकड़ी गयी, जिसमें प्याज की बोरियों के अंदर छिपाकर रखी गई 500 कार्टून से ज्यादा शराब मिली। उन्होंने बताया कि जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा है। उत्पाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान पानीपत के चांदनी बाग थाने के दलवीर नगर निवासी धर्मवीर सिंह के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद ड्राइवर के परिजनों को भी सूचित किया गया है।

इस बीच मोतिहारी में जहरीली शराब का फिर तांडव! दो दिन में दो लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। वहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज मौत हो गई। मृतक के घरवालों ने दावा किया है कि उसकी मौत शराब पीने के बाद हुई, घरवालों के मुताबिक मृतक ने जहरीली शराब पी थी। इससे पहले शुक्रवार को भी एक पूर्व सैनिक की शराब पीने से मौत हो गई थी।

जिस शख्स की मौत हुई है उसका नाम उमेश पटेल है। उमेश पटेल हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही इलाके का रहनेवाला था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसके घरवाले उमेश को सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अब पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे पता चल सके कि क्या वाकई उमेषश की मौत जहरीली शराब से हुई।

इससे पहले अप्रैल में भी पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब का कहर बरपा था। उस वक्त अरेराज और सदर इकाइयों के दो एसएचओ समेत तुरकौलिया, सुगौली, पहाड़पुर, हरसिद्धि के साथ एक और जगह के थानेदार को भी सस्पेंड कर दिया गया था। वो जहरीली शराब कांड 14-15 अप्रैल 2023 को हुआ था। उस कांड में 37 लोगों की जान चली गई थी। उस दौरान एडीजीपी (सीआईडी) जितेंद्र कुमार ने कहा था कि उन्होंने पूर्वी चंपारण जिले के एसपी की देखरेख में डोर टू डोर अभियान शुरू किया था और बीमार लोगों को बचाया था। तब 25 लोगों को सरकारी अस्पतालों में और 10 लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा, सदर अस्पताल मोतिहारी में 15 लोगों को भर्ती कराया गया था।