Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: भोपाल में बीटेक छात्र से घर में घुसकर लूट; मारपीट के बाद लैपटॉप और मोबाइल छीन ले ... Narsinghpur Bus Accident: इंदौर से सीधी जा रही बस नरसिंहपुर में पलटी; नीलगाय को बचाने के चक्कर में ह... Jabalpur Cruise Tragedy: आखिरी सांस तक ममता का पहरा! मलबे में बच्चे को सीने से लगाए मिली मां की लाश,... Political Crisis in MP: सीएम मोहन के आने से पहले ही मंत्री की रवानगी! एमपी कैबिनेट में नाराजगी की खब... Jabalpur Cruise Accident: बरगी डैम हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये... Jabalpur Bargi Dam Tragedy: बरगी डैम में 'मौत वाला क्रूज'! हादसे की इन तस्वीरों में देखें 9 मौतों की... Ujjain Miracle: महाकाल में भस्म आरती के बीच शिप्रा नदी से प्रकट हुए 'महादेव'; शिवलिंग रूप के दर्शन क... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD... मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क...

अफगानिस्तान में फिर लगातार आतंकवादी हमले

  • पहले हमले में गाड़ी चालक भी मारा गया

  • जनाजे की नमाज पर फिर हुआ हमला

  • आईएसआईएस ने बाद में जिम्मेदारी ली

काबुलः अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शां प्रांत के डिप्टी गवर्नर की कार बम हमले में मौत हो गई। उनके जनाजे के लिए मसजिद में दोबारा हमला हुआ जिससे अनेक लोग मारे गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार मंगलवार को लगभग 8:30 बजे प्रांतीय राजधानी फैजाबाद में अदालत भवन के पास मौलवी निसार अहमद अहमदी की कार को निशाना बनाकर एक विस्फोट किया गया।

प्रांतीय सूचना मंत्री महजुद्दीन अहमदी ने एक बयान में कहा, इस घटना में निसार अहमद अहमदी की कार के चालक सहित मौत हो गई और छह नागरिक घायल हो गए। किसी समूह ने बमबारी की जिम्मेदारी नहीं ली। कथित तौर पर यह अफगानिस्तान में हफ्तों में सबसे बड़ा बमबारी है। अफगानिस्तान का तालिबान प्रशासन इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह के सदस्यों के खिलाफ अभियान चला रहा है।

आतंकवादी समूह ने राजधानी काबुल सहित देश के विभिन्न शहरों में कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है। इसके बाद अफगानिस्तान की एक मस्जिद में धमाका हुआ है। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। धमाका गुरुवार सुबह बदख्शां प्रांत के फैजाबाद में हुआ। इस मसजिद में बदख्शां प्रांत के तालिबान डिप्टी गवर्नर की स्मृति में लोग एकत्रित हुए थे।

टोलो न्यूज के अनुसार, एक स्थानीय अस्पताल प्रशासन ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि अधिकांश मृतकों और घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे पहले तालिबान के स्थानीय अधिकारी मोअजुद्दीन अहमदी ने भी विस्फोट की पुष्टि की थी।

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बाद में इन दोनों घटनाओँ के लिए इस्लामिक स्टेट ने उस हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें तालिबान के डिप्टी गवर्नर और उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी। अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा देश पर नियंत्रण करने के बाद से आईएसआईएस एक सुरक्षा खतरा रहा है। लगभग दो वर्षों में रूसी दूतावास, पाकिस्तान के राजनयिक मिशन और केंद्रीय काबुल में एक चीनी संचालित होटल पर कई क्रूर हमलों के लिए उग्रवादी समूह जिम्मेदार रहे हैं।