Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fatehabad Liquor Scam: मालखाने से 211 पेटियां शराब गायब होने का मामला; तत्कालीन थाना प्रभारी रिमांड ... Bhiwani Yoga Day: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान; कहा- 'युवाओं को नशे से बचाने के लिए योग ज... प्रधानमंत्री की पत्नी पर भ्रष्टाचार का मामला आमने सामने हुई इंग्लैड में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर Neemuch News: जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का हुआ विरोध; सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाज... Shahdol Coal Scam: शहडोल में कोयला माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 45 लाख रुपये का 1000 टन अवैध कोयल... President Draupadi Murmu in Kuno: राष्ट्रपति मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क दौरा; चीता प्रोजेक्ट और बायो... Rewa NEET Exam Update: रीवा के 13 केंद्रों पर 5399 छात्रों ने दी नीट परीक्षा; कड़ी जांच के बाद ही मिल... Raisen Rain News: रायसेन में प्री-मानसून की पहली बारिश ने खोली नगरपालिका के दावों की पोल; सड़कें बनीं... Morena Crime News: ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या; तालाब से 7 घंटे की मशक्कत ...

सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमला तीस आतंकवादी मारे गये

मोगादिशुः सोमालिया के खास इलाके पर अमेरिका ने हवाई हमला किया है। इस हमले में अल शबाब नामक आतंकवादी संगठन के तीस सदस्य मारे गये हैं। यह दावा अमेरिकी सेना के द्वारा किया गया है।

दी गयी सूचना के मुताबिक राजधानी से करीब 260 किलोमीटर उत्तर पूर्व में गालकॉड शहर के करीब यह हवाई हमला किया गया था। पिछले कुछ दिनों से सोमालिया की सेना और अल शबाब के आतंकवादियों के बीच इस शहर पर कब्जे को लेकर भीषण संघर्ष चल रहा था।

इस संघर्ष में आतंकवादियों ने वहां के सात सैनिकों को भी मार डाला था। दरअसल एक सैनिक छावनी पर अचानक हमला करने के बाद यह सैनिक मारे गये थे। जिसके बाद लड़ाई तेज हो गयी थी। यह आतंकवादी संगठन वहां की सरकार के खिलाफ वर्ष 2006 से ही हथियारबंद संघर्ष जारी रखे हुए हैं।

पहले वे मोगादिशु के काफी करीब तक सक्रिय हो गये थे। बाद में उन्हें पीछे धकेल दिया गया है। इसके बाद भी आतंकवादी समूह अपने आस पास के इलाकों पर हमला कर सैनिक तथा नागरिक ठिकानों को अपना निशाना बनाता है। वहां के बंदरगाह शहर हाराडेरा से भी आतंकवादियों को हटा दिया गया है।

वरना पहले इसी बंदरगाह की वजह से आतंकवादियों को लगातार हथियार और अन्य मदद मिलती रहती थी। गालकॉड के पास लड़ाई तेज होने के बाद अमेरिकी सेना ने हस्तक्षेप करते हुए आतंकवादियों के वाहनों को निशाना बनाया। इसी हवाई हमले में तीस आतंकवादी मारे गये हैं।

अमेरिकी सेना के मुताबिक इस हमले में किसी भी सामान्य नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अमेरिकी सेना सोमालिया की सरकार को समर्थन देने के साथ साथ वहां की सेना को प्रशिक्षण भी दे रही है। अमेरिका ने सोमालिया सरकार को इस काम के लिए हथियार और अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराये हैं। समझा जाता है कि अल कायदा नेटवर्क में अफ्रीकी इलाके में अल शबाब भी एक क्रूर आतंकवादी संगठन के तौर पऱ उभरा है।