Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इथियोपिया और सूडान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अल्बर्टा में अलग होने पर जनमत संग्रह की आहट अब एसआईआर पर सरकार चर्चा नहीं करेगी Nuh Crime: नूंह में शादी बनी जंग का मैदान; नोटों की माला को लेकर भिड़े दो जीजा, जमकर चले लाठी-डंडे Brother Murder Case: मामूली विवाद में बड़े भाई ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, कत्ल के बाद पुलिस के स... Assam Election Results: असम में BJP की ऐतिहासिक जीत; हरियाणा के नेता महीपाल ढांडा की संगठन क्षमता ने... Gohana Crime: गोहाना में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला; रास्ते में घेरकर धमकाया, फिर घर में घुसकर ... Ambala News: जयपुर से अम्बाला छावनी पहुंची बेहद खास मूर्ति; सदर बाजार चौक पर इस दिन होगी स्थापित Chandigarh News: चंडीगढ़ DGP की एस्कॉर्ट में तैनात जवान विपिन की सड़क हादसे में मौत; बाइक-स्कूटी की ... Haryana Government: 1 करोड़ से अधिक के खर्च पर मंत्री की मंजूरी अनिवार्य; अनिल विज के अधिकारियों को ...

आभा सिन्हा ने महिला पहलवानों के प्रति समर्थन जताया

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बेटियों के सम्मान को इस तरह से ठेस पहुंचाना बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार से पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी बेटियों के साथ खड़ा है और मैं एक इंसान के रूप में निश्चित रूप से हमारे पहलवानों के साथ खड़ी हूं। कानून सभी के लिए एक है। शासक का कानून’ इन सेनानियों की गरिमा पर कब्जा नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, “आप उन पर हमला कर सकते हैं, लेकिन उनके हौसले को नहीं तोड़ सकते। लड़ाई सही है और लड़ाई जारी रहेगी। हमारे पहलवानों को चोट पहुंचाने की हिम्मत न करें, देश उनके आंसू देख रहा है और देश आपको माफ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड चौंपियंस पदक जीतते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ फोटो खिंचाते हैं, पर अब उन्हें रोने को मजबूर कर रहे हैं। पिछले 14 दिनों से देश की बेटियां बिलख रही हैं, लेकिन सरकार मौन है और पुलिस उनके साथ नाइंसाफी कर रही है।

उन्होंने महिला पहलवानों को देश का अभिमान बताया और कहा कि इन पहलवान बेटियो को न्याय मिलना चाहिए। महिला खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से देश के लिए मेडल लाकर राष्ट्र का तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है लेकिन जंतर मंतर पर आंसू बहा रही महिला खिलाड़ियों के साथ जो कुछ हुआ पूरा देश उससे बहुत दुखी है।

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं। वे चौंपियन हैं। हम सभी को विरोध करने वाले पहलवानों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा,  दोषी को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए, भले ही उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो। न्याय की जीत होनी चाहिए। सच्चाई की जीत होनी चाहिए।