Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

हाथी के झुंड ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत

बालूमाथ/चंदवा : चंदवा के माल्हन पंचायत अंतर्गत सड़क किनारे मालहन गांव में ही मिथिलेश कुमार उर्फ मंटू साव के ईट भट्ठे में कार्य कर रहे मजदूरों को हाथी के झुंड आकर बीती रात एक बजे कुचल दिया।

इन दिनों हाथी का प्रकोप चंदवा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी बढ़ गया है। हर रोज आये दिन खबर मिलती है। कि चंदवा के किसी न किसी गांव में जाकर घर तोड़ना जानवरों को मार डालना आदमी को कुचल देना यह हाथियों का दिनचर्या सा बन गया है। जिसको देखते हुए वन विभाग पूरी तरह मौन है।

बताते चलें कि 2022 से 2023 तक लगभग 10 मनुष्यों को हाथी के द्वारा कुचल कर मार डाला गया है। गत रात्रि ईट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर भट्ठे में सो रहे थे इसी बीच हाथी का झुंड आकर एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया जिसमें पनुआ भुइयां उम्र 27 पत्नी बबिता देवी उम्र 22 वर्ष और पुत्री 3 वर्ष कि बतायी जाती है।

मृतक के पिता महेंद्र भूमियां ने बताया कि हमारे बेटा बहू और पोती को रात में हाथी के द्वारा मार दिया गया मंटू साव के भट्ठा पर 6 महीने से यह लोग काम कर रहे थे मृतक का बैटरी के घर गढ़वा जिला के भंडरिया प्रखंड के महुगाई गांव का रहने वाला है।

इधर घटना के बाद क्षेत्र में हाथी को लेकर दहशत हो गया है ग्रामीण यह बोल रहे हैं कि अब हम लोग गांव में कैसे रहेंगे हाथी के प्रकोप से तंग आकर हम लोग परेशान हो गये हैं पालतू जानवर फसल और घर को हमेशा हाथी के द्वारा बर्बाद किया जाता है उसके साथ ही साथ आदमी को भी कुचल दिया जाता है।

वन विभाग और स्थानीय जिला प्रशासन ऐसी घटना के बाद पूरी तरह मोहन रहती है हल्के-फुल्के मुआवजा परिवार को मिल जाता है और परिवार आगे कुछ भी नहीं बोल पाता है। इधर सूचना मिलने के बाद चंदवा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।