Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
National Doctors Day: 'असली औषधि' बने डॉ. भेषज कुमार रामटेके, 23 सालों से नक्सल प्रभावित अंतागढ़ में... Khairagarh News: साल्हेवारा में 18 वर्षीय युवक ने उठाया जानलेवा कदम, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर Inspiration Story: निजी संपत्ति बेचकर बनाया था अस्पताल, अब रेडक्रॉस सोसाइटी देगी संत सुखदास साहेब के... Durg News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़की जनता, कलेक्ट्रेट के बाहर मीटर तोड़कर किया विरोध प्रदर्शन Korba News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, महिला के वेश में आए बदमाशों ने मचाया कोहराम; कट्टा और बाइक... Jalandhar Snatching: दिनदहाड़े महिला से 8-9 तोले सोना लूटा, बाइक सवार स्नेचर्स का आतंक Ludhiana Accident: लाडोवाल चौक पर तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, हाईवे पर लगा भारी ज... Murder Case in Rajpura: गोगी ढाबे पर दोस्तों के साथ गया था युवक, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर मारने का... Jalandhar Crime News: दशमेश नगर में करियाना स्टोर में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुए 3 चोर Tarun Chugh News: तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित होने पर तरुण चुघ ने जताया आभार, महाराष्ट्र सरकार...

ब्रिगेड में नरेंद्र मोदी की जनसभा 15 मार्च को

पश्चिम बंगाल का मोर्चा जीतने में फिर से जुटी भाजपा

  • दिल्ली के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा

  • मैदान को पूरा भरने की जिम्मेदारी

  • पूरे राज्य में यात्रा प्रारंभ की गयी

राष्ट्रीय खबर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सियासी समर में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार सुबह राज्य भाजपा ने आधिकारिक पोस्टर जारी कर घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा भाजपा की राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा के औपचारिक समापन का प्रतीक होगी।

पश्चिम बंगाल को सांगठनिक रूप से 10 विभागों में बांटा गया है, जिनमें से 9 विभागों में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। कोलकाता महानगर विभाग में यात्रा नहीं होगी, क्योंकि इस विभाग को 15 मार्च की मेगा रैली के आयोजन की कमान सौंपी गई है। रविवार से शुरू होने वाले इस अभियान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।  गत 2 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर और मथुरापुर में जनसभाओं को संबोधित कर यात्रा का आगाज किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हावड़ा के आमता से और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बीरभूम के हसन से मोर्चा संभाल रहे हैं।

2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने योगदान मेला (दलबदल) पर काफी जोर दिया था, लेकिन चुनावी परिणामों ने पार्टी को पुनर्विचार करने पर मजबूर कर दिया। 2026 के विधानसभा चुनावों से करीब एक साल पहले भाजपा ने अब अपनी रणनीति बदल ली है। इस बार पार्टी नेताओं के मेल-मिलाप के बजाय परिवर्तन यात्रा के जरिए सीधे जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं को लामबंद करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 15 मार्च की ब्रिगेड रैली इस अभियान का चरमोत्कर्ष होगी, जिससे भाजपा बंगाल में सत्ता परिवर्तन की अपनी उम्मीदों को नया पंख देना चाहती है।