Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा

बाबा नगरी में देश भर के कार्यकर्ताओं का होगा केंद्र बिंदु

रांचीः झारखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी देवघर में आज  चितौड़िया रोड स्थित थारी दुलमपुर माया पहाड़ के समीप भाजपा के जिला कार्यालय का भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश एवम संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉक प्रदीप वर्मा,प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवम भूमि पूजन के यजमान जिलाध्यक्ष एवम देवघर के विधायक नारायण दास ने की। संचालन जिला महामंत्री पंकज भदौरिया ने और धन्यवाद ज्ञापन अधीर चंद्र भैया ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि देवघर झारखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी है। यह बाबा बैजनाथ की नगरी है। यह देश के कई मूर्धन्य  सिद्ध संतों ,महापुरुषों की भूमि है। ऐसे पावन पवित्र धरती पर भाजपा का जिला कार्यालय राष्ट्रवाद के प्रचार प्रसार का केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव अपने राष्ट्रवादी और अंत्योदय आधारित विचारों,कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त किया है।और इसे मूर्त रूप देने,धरातल पर उतारने में पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं का त्याग,बलिदान और  समर्पण शामिल है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के सुचारू संचालन केलिए सुविधा संपन्न कार्यालय आज की आवश्यकता है। इसलिए पार्टी ने सभी जिलों में अपना कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है। श्री प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा के 27सांगठनिक जिलों में से 11जिलों में नवनिर्मित अपना कार्यालय कार्य करने लग गया है जबकि देवघर सहित 8जिलों में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

कार्यालय में कामकाज की आवश्यक सुविधाओं के साथ जिलाध्यक्ष एवम जिला पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था,सभा कक्ष एवम अतिथियों केलिए आवास की सुविधा भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि देवघर जिला कार्यालय देश भर के कार्यकर्ताओं का केंद्र बिंदु बनेगा।यहां के कार्यकर्ताओं को देशभर से आनेवाले कार्यकर्ताओं की सेवा का अवसर मिलेगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सांगठनिक विस्तार ,कार्यकर्ताओं के विकास में विचारों , कार्यक्रमों की तरह कार्यालय का भी महत्व है। कहा कि कार्यालय की गतिविधियां बाहर से आनेवाले कार्यकर्ताओं केलिए प्रेरणा बनती है।

देवघर का जिला कार्यालय संथाल परगना क्षेत्र के कार्यकर्ता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्वागत भाषण करते हुए जिलाध्यक्ष एवम विधायक नारायण दास ने कहा कि आज वर्षों की तपस्या और स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि  बाबा बैजनाथ की असीम कृपा से मुझे पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन का अवसर मिला।

उन्होंने पार्टी के केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देवघर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला कार्यालय संगठन की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने अंगवस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री लुईस मरांडी,विधायक रणधीर सिंह ने भी संबोधित किया।

बाबा बैजनाथ मंदिर में की पूजा

भूमिपूजन एवम शिलान्यास कार्यक्रम केलिए देवघर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका ,जिलाध्यक्ष एवम विधायक नारायण दास सहित अन्य ने आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की एवम राज्य की खुशहाली केलिए प्रार्थना की।