Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

एनएसएस इकाई का साप्ताहिक स्वच्छता जागरुकता अभियान

हजारीबागः गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग की एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को साप्ताहिक स्वच्छता जागरुकता अभियान शुरू हो गया। इस दौरान स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें का संदेश बिखरते हुए पहले दिन एनएसएस कार्यकर्ताओं ने डेमोटांड़ स्थित पारतुंबा गांव में साफ-सफाई की।

इस क्रम में पारतुंबा स्कूल से मंदिर परिसर तक साफ-सफाई की गई। वहीं विभिन्न जगहों, कुंओं, नालियों आदि में ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। मलेरिया, इनफ्लुएंजा आदि बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

उन्हें साफ-सुथरा रहने, स्वच्छ व उबला हुआ जल पीने और ढका हुआ व ताजा भोजन करने आदि की सलाह दी गई। इससे पहले प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने एनएसएस की उपयोगिता और समाज कल्याण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को बताते हुए कार्यकर्ताओं को गांव की ओर रवाना किया।

साथ ही कहा कि स्वच्छ रहने से हमारा मन और तन दोनों स्वस्थ रहता है. बीमारियों से हम दूर रहते हैं. गंदगी बीमारियों के पनपने का एक बड़ा कारण है. इस अभियान का नेतृत्व एनएसएस के प्रभारी सह व्याख्याता पुष्पा कुमारी, एसएस मैती, गुलशन कुमार ने किया। मौके पर व्याख्याता कुमारी अंजलि और जगेश्वर रजक ने भी सहयोग किया।