Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब हजारीबाग से गुजरेगी

हजारीबागः हजारीबाग में रेलवे की दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत हुई। अब जल्द ही रांची मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस हजारीबाग से होकर गुजरेगी। इसकी विधिवत स्वीकृति भारतीय रेलवे विभाग द्वारा दे दी है है। हजारीबाग से रांची की ओर यह ट्रेन दिन के 10:45 बजे और रांची से हजारीबाग शाम 5:45 बजे पहुंचेगी।

विधायक मनीष जायसवाल ने इसे हजारीबाग वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी बताते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक शुरुआत है, अब बहुत जल्द परिस्थितियां बदलती दिखेंगे और जल्द ही लंबी दूरी की ट्रेनें भी हजारीबाग से चलेंगी। विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग से लंबी दूरी की रेल परिचालन की मांग को लेकर जिन्होंने भी भूमिका निभाई उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति भी आभार जताया और आशा व्यक्त किया की जल्द ही हजारीबाग वासियों के सपनों को साकार करते हुए हजारीबाग से महानगरों के लिए रेल परिचालन की शुरुआत होगी ।

विधायक श्री जायसवाल ने कहा की विगत 20 फरवरी 2015 को कोडरमा- हजारीबाग रेलखंड के परिचालन की शुरुआत हजारीबाग रेलवे स्टेशन पंहुचकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने और हजारीबाग- बरकाकाना रेलखंड का शुभारम्भ 07 दिसंबर 2016 को तत्कालीन केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु एवं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर किया था उसका दूरगामी प्रतिफल अब दिख रहा है।

उल्लेखनीय है कि विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग से लंबी दूरी की रेल परिचालन की मांग को लेकर सदन से सड़क तक पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद किया है। विधायक मनीष जायसवाल ने लंबी दूरी की रेल की मांग को लेकर पूर्व में कई एक बार रेल मंत्री को पत्राचार किया।

जिसके बाद झारखंड विधानसभा के पिछले बजट सत्र 2022 में हजारीबाग टाउन स्टेशन की कनेक्टिविटी दूसरे शहरों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार पर भारी दबाव बनाया और सदन पटल पर यह मांग किया कि राज्य के परिवहन विभाग हजारीबाग से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग को लेकर पत्र लिखें।

विधायक मनीष जायसवाल का यह प्रयास रंग लाया और राज्य के परिवहन सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को हजारीबाग शहर रेलवे स्टेशन से देश के अन्य राज्यों के रेलवे स्टेशन से जोड़ने को लेकर पत्र लिखा। विधायक मनीष जायसवाल ने सितंबर 2022 में ही देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर रेल मंत्री से मिलकर 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा और हजारीबाग की जन भावना से उन्हें अवगत कराते हुए हजारीबाग से महानगरों के लिए जल्द यात्री ट्रेन शुरू करने की मांग रखी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक मनीष जायसवाल को आश्वस्त किया था कि 15 नवंबर तक बड़कागांव रांची रेल लाइन का काम पूरा हो जाएगा और आने वाले 3 महीने में हजारीबाग से किसी प्रमुख महानगर के लिए यात्री ट्रेन की शुरुआत होगी। महज़ तीन महीने में हजारीबाग से रांची के लिए रेल परिचालन सेवा जल्द शुरू होने जा रहा है इसकी विभागीय स्वीकृति भी मिल गई है ।