Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय मुजफ्फरनगर: दृष्टिहीन सत्येंद्र की अटूट शिवभक्ति! बिना किसी साथी के लाठी के सहारे 3 दिन में तय किया ... बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्त... डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी अजमेर नगर निगम की अनूठी पर्यावरण पहल, दरगाह और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद नागपुर में डॉक्टर के बेटे की दरिंदगी: 16 वर्षीय छात्रा को 24 घंटे बंधक बना चाबुक और चाकू से दी खौफना... बांके बिहारी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी मुक्ति! ₹6,922 करोड़ की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोज... दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाका... कांवड़ यात्रा पर दारुल उलूम देवबंद की एडवाइजरी: छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, कांवड़ रूट से दू... रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता?

होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायदारों से वसूली शुरू

हजारीबागः नगर आयुक्त , नगर निगम हजारीबाग के आदेशानुसार आज दिनांक 13.03.2023 को फरहत अनिसी , नगर प्रबंधक के नेतृत्व में निगम क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्कूल,होटल ,व्यवासायिक भवन एवं वैसे आवासीय भवनों की जांच की गई जिसके द्वारा इस वित्तिय वर्ष में अब तक होल्डिंग टैक्स का भुगतान नही किया गया है उनकी जांच प्रारम्भ की गई।

निगम के द्वारा उक्त से संबंधित भवनों की जांच से आज दिनांक 13.03.2023 को नकद तथा चेक के माध्यम से कुल 3,78,450 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई।इन भवनों में संत स्टीफन स्कूल,भंडारा पार्क,संत पॉल स्कूल तथा जैन पेट्रोल पंप शामिल है।

अन्य भवनों के मालिकों जैसे कैनेरी इन्, जगदेव गोप को नगर प्रबंधक द्वारा 31 मार्च से पहले बकाया होलडिंग टैक्स की राशी जमा करने हेतु निदेश दिया गया।

जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि जिन भवन मालिको ने अब तक अपने भवन का होल्डिंग टैक्स भुगतान नहीं किया है वे 31 मार्च से पुर्व इसका भुगतान करना सुनिश्चित करे। नगर निगम द्वारा यह जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। अभियान में सहायक श्री धर्मेंद्र राय, निगम के तहसीलदार ,रितिका के श्री शेखर तथा रितिका के तहसीलदार उपस्थित थे।