Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199... कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आ... रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बि... एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंट... 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047' के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां... रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच में बंद मिले 22 दुकान,कुल 36 डीलरों को शोकॉज़

  • हुसैनाबाद व पांकी में एक-एक डीलर को किया गया सस्पेंड

हुसैनाबादः उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के निर्देश पर 10 मार्च 2023 को पूरे पलामू जिले में 21 पदाधिकारियों व तीनों एसडीओ द्वारा जिले में 116 पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

उपायुक्त के स्तर से गठित टीम में प्रत्येक पदाधिकारियों को प्रति प्रखंड पांच पीडीएस दुकानों के सघन जांच के आदेश दिये गये थे।अधिकारियों ने जांच के क्रम में दुकानों में विगत वितरण की स्थिति,ऑनलाइन वितरण की स्थिति,विगत माह में आवंटित अनाज,वर्तमान माह में आवंटित अनाज,दुकान पर सूचना पट्ट अंकित है या नहीं,सभी पंजियां अद्यतन है कि नहीं आदि की जांच की गयी थी जिसके पश्चात घोर लापरवाही की पुष्टि के बाद दो डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया

साथ ही 36 डीलरों को शोकॉज़ किया गया है संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर इन सभी डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड करने को कार्रवाई की जायेगी।डीएसओ प्रीति किस्कू ने बताया कि जिन 36 डीलरों को स्पष्टीकरण किया गया है

उनमें जांच के दौरान 22 दुकानें बंद पायी गयी थी वहीं 14 दुकानों में भौतिक सत्यापन के क्रम में भंडारित खाद्यान्न की मात्रा स्टॉक में कम पाया गया था।

उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने जिले के सभी पीडीएस डीलरों से नियमित रूप से राशन वितरण करने अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात कही है।उन्होंने कहा कि राशन की कालाबाजारी करते,या अंगूठा लगाने के बावजूद राशन वितरण नहीं करने की शिकायत पर संबंधित डीलर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जाएगा।