Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

मैट्रिक में 243  व इंटर की परीक्षा में 72 परीक्षार्थी हुए शामिल

हरिहरगंज/पलामू : जैक द्धारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में मंगलवार को हरिहरगंज के 3 व पिपरा के 1 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इस दौरान मैट्रिक में 243  व इंटर की परीक्षा में 72 परीक्षार्थी शामिल हुए।

जबकि मैट्रिक में 09 और इंटर में 02 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मोतीराज महिला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर वोकेशनल विषय की परीक्षा में मैट्रिक के 29 और इंटर के 49 परीक्षार्थी में 01  अनुपस्थित रहा।

वहीं बालिका उवि परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा में 25 में 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।  बीकेएस परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक में 96 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। उधर पीपरा प्रखंड के स्त्रोन्नत उवि बभंडी के परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक में 127 परीक्षार्थियों में 09 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने को लेकर दंडाधिकारी, विक्षक व केंद्राधीक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया था। वहीं पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। मौके पर दंडाधिकारी बिपिन राय , शिवशंकर चौधरी  सहित केंद्राधीक्षक कन्हैया कुमार , धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार रवि , बिनोद कुमार पांडेय उपस्थित थे।