Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Monsoon Update 2026: कम बारिश और प्रचंड गर्मी करेगी परेशान, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी कि... Trump Warns Iran: 'होर्मुज में जहाज आए तो उड़ा देंगे', ट्रंप की ईरान को दो टूक- अब होगी तेज और बेरहम... Asha Bhosle Funeral : अंतिम विदाई में उमड़ा सैलाब, मनपसंदीदा फूलों से सजे रथ पर निकलीं Asha ताई की य... यूरेनस तक की यात्रा का समय आधा होगा झारखंड की राजनीति में दरार: जेएमएम और कांग्रेस के रिश्तों में कड़वाहट सुप्रीम कोर्ट से एमएसपी की याचिका पर नोटिस जारी चुनाव आयोग का खेल और तरीका अब उजागर हो चुका हम इस विवाद में अंधे नहीं हो सकते: सुप्रीम कोर्ट टाइपिंग की गलतियों के बहाने वोटर काटे गयेः योगेंद्र यादव जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में असम सरकार

यूक्रेन की राजधानी कियेब के इमारत पर गिरा रूसी मिसाइल

कियेबः काफी दिनों के अंतराल के बाद आज कियेब में एक जोरदार विस्फोट सुना गया। बाद में पता चला कि यह दरअसल एक रूसी मिसाइल का हमला था। यह मिसाइल पहले ही नष्ट हो चुके एक भवन के ऊपर गिरा। इस कारण इससे किसी की जान नहीं गयी।

दूसरी तरफ दिनेप्रो के दक्षिण पूर्वी इलाके में मिसाइल हमले में दस लोग घायल हो गये, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इन घटनाओँ के बीच ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन को टैंक और अत्याधुनिक तोपखाना उपलब्ध कराने का एलान कर दिया है।

उनकी घोषणा के मुताबिक ब्रिटिश सरकार अब यूक्रेन को चैलेंजर 2 टैंक के साथ साथ दूसरी तोपखाना भी देगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलिडिमीर जेलेंस्की के साथ बात होने के बाद सुनक ने यह एलान कर दिया है। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक चार ऐसे अत्याधुनिक टैंकों को तुरंत ही पूर्वी यूरोप की तरफ रवाना किया जा रहा है।

उसके बाद आठ और वहां भेजे जाएंगे। यूक्रेन काफी समय से भारी टैंकों का अनुरोध करता आ रहा है जबकि उसे हथियार देने वाले काफी संभलकर उसे हथियार दे रहे हैं। अमेरिका ने पहले ही स्पष्ट कर रखा है कि वह तमाम किस्म की मदद के बाद भी यूक्रेन को ऐसे हथियार नहीं देगा, जिनकी मदद से वह रूसी की सीमा के अंदर तक मार कर सकता है।

इसके बाद भी अपने ड्रोनों की बदौलत यूक्रेन ने रूसी नौसैना और वायुसेना के ठिकानों पर हमला किया है। इसमें से दो हमले तो रूस की राजधानी मॉस्को के काफी करीब किये गये हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक दिनेप्रो के पास एक बहुमंजिली इमारत पर रूसी मिसाइल से हमला हुआ। इसमें दस लोग घायल हुए हैं।

खारकिब के उत्तर पूर्वी इलाके में दोपहर के समय भी एक मिसाइल गागा गया था। इसकी वजह से वहां से सबवे को काफी देर तक के लिए बंद करना पड़ा था। वैसे कियेब में सुना गया विस्फोट काफी जोरदार था। नागरिकों ने इसकी पुष्टि की है। दूसरी तरफ यूक्रेन का दावा है कि यह मिसाइल पहले से ही वीरान पड़े हुए उस घर पर हुआ, जो पहले ही रूसी मिसाइल के हमले से नष्ट हो गया था। इसी वजह से वहां कोई रहता नहीं था।