Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fake Letter by AI: ट्रांसफर रुकवाने स्वास्थ्यकर्मी ने AI से बना डाला मंत्री का फर्जी लेटर, कलेक्टर न... India Fertilizer Export: भारत का उर्वरक निर्यात 3 साल में 52% बढ़ा, खाद सब्सिडी पर सरकार ने संसद में... Brij Bhushan Sharan Singh: हनुमानगढ़ी में 'नमाज' वाले बयान पर बृजभूषण ने मांगी माफी, CM योगी के दावे... Amethi Sangrampur Case: अमेठी में 15 वर्षीय दलित किशोरी का अपहरण और जबरन धर्मांतरण, आरोपी जाबिर की त... Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक के समर्थन में अमेरिका और यूरोप में प्रदर्शन, NEET विवाद पर शिक्षा मं... CJP Protest Live: CJP नेता आशुतोष रांका की केंद्र को चेतावनी- 'मांगें नहीं मानीं तो युवा बुरी तरह हर... Sanjay Singh Yadav Death: भाजपा नेता संजय सिंह यादव का हार्ट अटैक से निधन, सीएम मोहन और शिवराज ने जत... CJP Protest in Delhi: जंतर-मंतर पर CJP का विशाल आंदोलन, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF तैनात Dharmendra Pradhan Resignation: कांग्रेस ने की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, जय... यह कसरत दिल को धड़कनों को सुधार देता है

बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल केंद्रीय चयन पर्षद के नए अध्यक्ष

संवाददाता

पटनाः बिहार के पूर्व डीजीपी को राज्य सरकार ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है इसकी अधिसूचना 14 जनवरी को राज्य सरकार ने जारी कर दी है। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को सरकार ने केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बिहार सरकार ने तीन वर्षों के लिए एस के सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष के एस द्विवेदी का कार्यकाल कुछ महीनों पहले ही समाप्त हो गया था लेकिन राज्य सरकार ने इनको दोबारा कुछ महीनों के लिए उसी पद पर इनकी अवधि बढ़ा दी थी इस साल  जनवरी 2023 में उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है।

के एस द्विवेदी का कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व डीजीपी एसके सिंघल केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष के रूप में एसके सिंघल को सरकारी प्रावधानों के अनुसार वेतन और सारी सुविधाएं मिलती रहेंगी। साल 19 दिसंबर को बिहार के तत्कालीन डीजीपी एस के सिंघल सेवानिवृत हो गए थे। इसके बाद सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी बनाया था। केएस द्विवेदी बिहार के डीजीपी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।