Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अपने कचड़े से उर्वरक संकट का समाधान करें सुरों की मल्लिका की अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन होंगी Asha Bhosle, भावुक हुआ... Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों क... Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल 'फरमान'? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, ... Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा...

एक और शहर पर रूसी सेना का लगभग कब्जा

कियेबः यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र का शहर सोलेदार अब रूसी कब्जे में चला गया है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि पूर्वी यूक्रेन के पूरे इलाके पर रूस अब स्थायी तौर पर कब्जा करने के अपने अभियान को तेज कर चुका है।

दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना को अमेरिकी पेट्रियॉट मिसाइल का प्रशिक्षण देने का काम भी प्रारंभ हो चुका है। हाल ही में अमेरिका ने उसे यह हथियार देना मंजूर किया है। यूक्रेन के नमक खदान वाले शहर सोलेदार पर हो रहे हमलों के बीच भी यूक्रेन ने दावा किया है कि उसके सैनिक वहां रूसी सेना का प्रतिरोध कर रहे हैं।

लेकिन युद्ध बहुत तेज हो गया है और रूस की तरफ से कल यहां पर 86 मिसाइल दागे गये हैं। इनमें से कुछ मिसाइल शहर के बाहरी इलाकों में भी गिरे हैं। पूर्वी कमान के यूक्रेन के प्रवक्ता सेरही चेरेवाटी ने कहा कि जबर्दस्त लड़ाई चल रही है लेकिन यूक्रेन ने रूसी सेना के हमलों को विफल करने में कामयाबी पायी है।

उन्होंने इस बात का खंडन किया कि शहर पर रूसी सेना का पूरी तरह कब्जा हो गया है। दरअसल यह दावा रूस समर्थक डोनेस्क पीपल्स रिपब्लिक के प्रमुख डेनिस पुशलीन द्वारा किया गया था। इस इलाके के बाखमुट पर रूसी सेना ने पिछले छह महीनों से कब्जा कर रखा है।

यूक्रेन ने इस दावे का खंडन किया है और कहा है कि हर इलाके में यूक्रेन की सेना संघर्ष कर रही है और रूसी सेना को कई स्थानों पर पीछे हटने के लिए मजबूर किया गया है।

इस बीच अमेरिकी पेट्रियॉट मिसाइल के प्रशिक्षण का काम प्रारंभ होने की जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के हवाले से मिली है। यह बताया गया है कि अमेरिका के ओखलाहामा में यह प्रशिक्षण दिया जाने वाला है। यह अमेरिकी सेना का अपना प्रशिक्षण केंद्र है।

इस तकनीकी मिसाइल के संचालन को समझने के लिए यूक्रेन की सेना के लोगों को कुछ महीने लगेंगे क्योंकि यह अत्याधुनिक किस्म की मिसाइल है। वैसे इस बीच अमेरिका यूक्रेन की सेना को अत्याधुनिक किस्म के हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण किसी दूसरे देश में देने की योजना पर भी काम कर रही है। वैसे ही पोलैंड में टैंक मरम्मत करने की एक अस्थायी कारखाना पहले ही चालू कर दिया गया है।