Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

नाईजीरिया में रेलवे स्टेशन से 32 लोगों का अपहरण

नाईजरः देश के दक्षिणी इलाके में 32 लोगों का अपहरण एक रेलवे स्टेशन से कर लिया गया। यह सभी लोग ट्रेन के लिए वहां इंतजार कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल और स्थानीय स्वयंसेवक अपहृत लोगों की तलाश में जुट गये हैं।

वैसे खबर है कि बाद में अपहरणकर्ताओं ने 11 लोगों को रिहा कर दिया है। वैसे इस एक घटना ने फिर से देश में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के संकेत दे दिये हैं। राष्ट्रपति चुनाव के करीब आने के बीच ही ऐसी घटना सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

खबर के मुताबिक हथियारबंद अपराधियों ने दक्षिणी नाईजीरिया के इगूयेबेन स्टेशन पर अचानक धावा बोला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधिकांश लोगों को हाथों में एके 47 था। कुछ लोगों ने वहां आने के बाद लोगों को डराने के लिए हवा में गोलियां भी चलायी।

स्टेशन पर खड़े लोगों को एकत्रित करने के बाद वे पास के जंगल की तरफ चले गये। जिन लोगों का अपहरण किया गया है, उनमें रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं। अपहरण की घटना होते देख वहां से भागने की कोशिश करने वाले कुछ लोगों को गोलियां लगी है लेकिन वे भागने में कामयाब हुए हैं।

एक बच्ची के साथ भाग रही महिला को पास के समुदाय ने अपने यहां छिपा लिया था। बाद में अपहरणकर्ताओं ने दो बच्चों को छोड़ दिया। बता दें कि देश के कई इलाकों में ऐसे हथियारबंद अपराधियों की कमाई का मुख्य तरीका लोगों का अपहरण कर फिरौती वसूलना है।

इनमें से कई के आतंकवादी संगठन से भी संपर्क हैं। ऐसे इलाकों में हथियारबंद अपराधी सरकार के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं। यह घटना तब हुई है जबकि अगले फरवरी माह में देश में राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है। पता चला है कि जंगल में चले गये अपराधियों के पास अब भी 51 लोग बंदी हैं। सरकार का आरोप है कि इन घटनाओं के पीछे एक आतंकवादी संगठन का हाथ है जो स्थानीय अपराधियों के साथ मिलकर आतंक का माहौल बना रहा है।