Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गिरिडीह में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन पर संग्राम: प्रशासन ने छीना पुतला, भाजपा नेताओं से तीखी नो... सरायकेला में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: 20 अगस्त से अगवा दो युवकों के शव वन विभाग की जमीन से बरामद, 2... छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के पूर्व सीएम चंपई सोरेन: हेमंत सरकार पर साधा निशाना, JPSC-JSSC धांधली की... रांची में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन पर खूनी झड़प: 3 एफआईआर दर्ज, 14 नामजद आरोपियों पर एक्शन फर्जी ट्रांसफर कांड: BMO की शिकायत पर पलारी पुलिस का कड़ा एक्शन, करण देवांगन समेत 4 के खिलाफ गंभीर ध... धमतरी के मगरलोड में जमीन फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: मृतक की जमीन बेचकर ₹40 लाख ठगने वाले 2 गिरफ्तार बलौदाबाजार-भाटापारा में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया सकारात्... बिलासपुर में फरिश्ते बने तीन युवक: उफनती लीलागर नदी में बाइक समेत बहे दो दोस्तों की बचाई जान, बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा का सावन उत्सव: बारिश में झूमीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पारंपरिक खेल... कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा: बाड़ी में खेलते समय खुले कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, डूबने से ...

पोलैंड में गिरे मिसाइल पर यूक्रेन पर संदेह

ब्रुसेल्सः पोलैंड पर एक मिसाइल हमले से दो नागरिक मारे गये हैं। इसे लेकर पहले यह आरोप लगाया गया था कि यह रूसी हमला है। चूंकि पोलैंड नाटो का सदस्य देश है, इसलिए इस मुद्दे पर नाटो की आपात बैठक भी बुलायी गयी थी। अब तथ्यों की जांच कर लेने के बाद नाटो के विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि यह मिसाइल यूक्रेन के द्वारा छोड़ा गया था।

वैसे इस बात पर यूक्रेन ने इस हमले मे अपना हाथ नहीं होने की सफाई दी है। सारी परिस्थितियों को देख समझ लेने के बाद अब इसे रूसी हमला नहीं माना जा रहा है।

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यूक्रेन के इलाके पर हो रहे रूसी हमलों के बीच ही जबावी कार्रवाई के दौरान यूक्रेन द्वारा दागा गया मिसाइल पोलैंड की सीमा के भीतर आकर गिरा है। मिसाइल गिरने से जमीन पर एक बहुत बड़ा गड्डा हो गया है और वहां के दो निवासी इस हमले में मारे गये हैं। नाटो के महासचिव ने पत्रकारों को बताया कि अभी इस मामले की और जांच कर लेने की आवश्यकता है।

साक्ष्य कुछ ऐसे हैं कि हम तुरंत ही इसे रूसी हमला नहीं करार दे सकते हैं। दुनिया भर में मिसाइलों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले अमेरिकी केंद्र ने भी कुछ ऐसा ही बताया है। इसी आधार पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यह शायद यूक्रेन द्वारा छोड़ा गया मिसाइल था जो पोलैंड में आ गिरा है।

वैसे अमेरिका यह कहने से भी नहीं चूका है कि अगर रूस ने इस तरीके से यूक्रेन पर हमला नहीं किया होता तो यह घटना भी नहीं घटती। वैसे यह स्पष्ट है कि इस एक घटना को लेकर पोलैंड में जबर्दस्त प्रतिक्रिया हुई थी और लोगों ने इस बात की चेतावनी भी दी थी कि किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि पोलैंड भी एक परमाणु हथियार रखने वाला देश है। अब दूसरी सूचना के बाद लोगों की नाराजगी कम हुई है।