Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दी

एक्स एकाउंट बंद होने लड़ाई में डट गया नवगठित संगठन

  • एक्स ने बंद कर दिया है यह हैंडल

  • अचानक से वायरल हो गया था यह

  • इंस्टाग्राम एकाउंट हैक कर लिया गया

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने दल के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को ब्लॉक किए जाने को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इस हैंडल को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।

अभिजीत दीपके का यह राजनीतिक दल एक व्यंग्यात्मक (सैटायरिकल) मंच है, जो हाल ही में शासन और सार्वजनिक मुद्दों पर मीम्स और तीखे कटाक्षों के कारण इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। दीपके ने आरोप लगाया कि इस आंदोलन को दबाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई के तहत पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट, वेबसाइट और बैकअप सोशल मीडिया हैंडल भी हटा दिए गए हैं। उनके अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गया, जिससे उनका उस पेज से नियंत्रण खो गया।

अपने निजी एक्स हैंडल से साझा की गई पोस्ट में दीपके ने दावा किया कि उनके व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ भी छेड़छाड़ की गई है, जबकि पार्टी के मुख्य एक्स अकाउंट पर रोक लगा दी गई है और बैकअप अकाउंट को हटा दिया गया है। दीपके ने लिखा, कॉकरोच जनता पार्टी पर कार्रवाई की गई है। इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया, मेरा पर्सनल इंस्टाग्राम भी हैक कर लिया गया है।

ट्विटर अकाउंट रोक दिया गया है और बैकअप अकाउंट को भी हटा दिया गया है। उन्होंने पार्टी की लोकप्रिय वेबसाइट को बंद किए जाने का भी दावा किया और केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल आंदोलन को इंटरनेट पर भारी जनसमर्थन मिला था और लगभग 10 लाख लोग इस व्यंग्यात्मक मंच के सदस्य बने थे। यह मंच अपने मीम्स-आधारित राजनीतिक व्यंग्य के कारण विशेष रूप से मिलेनियल्स और जेन-ज़ी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

अभिजीत दीपके ने आगे आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी के लगभग छह लाख सदस्यों ने नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करने वाली एक याचिका पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस आंदोलन से जुड़े खातों को चुनिंदा रूप से निशाना बनाने का आरोप लगाया, जिसके कारण उन्हें न्याय के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।