Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु...

विदेशियों को कीव छोड़ने की चेतावनी दी

यूक्रेन के हमलों के बाद गुस्से में रूसी सेना

एजेंसियां

कीवः रूस ने सोमवार को कहा कि उसका इरादा यूक्रेनी सेना से जुड़े कीव के ठिकानों के साथ-साथ निर्णय लेने वाले केंद्रों (डिसीजन मेकिंग सेंटर्स) पर व्यवस्थित हमले शुरू करने का है। इसके साथ ही रूस ने विदेशियों से शहर छोड़ने का आग्रह किया है। यह धमकी युद्ध की शुरुआत के बाद से इस शहर पर किए गए अब तक के सबसे भारी बमवर्षक हमलों में से एक के अगले दिनआई है। हालांकि, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने कीव के सहयोगियों से रूसी ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकने का आग्रह किया। वहीं, कीव में यूरोपीय संघ के प्रमुख ने कहा कि 27 देशों का यह ब्लॉक कहीं नहीं जा रहा है।

रूसी विदेश मंत्रालय के एक बयानके अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से कहा कि आगामी हमले रूस में नागरिकों के खिलाफ कीव शासन द्वारा जारी आतंकवादी हमलों के जवाब में हैं।

बयानमें कहा गया है कि रूस के सशस्त्र बल कीव में स्थित उन सुविधाओं पर व्यवस्थित हमले शुरू कर रहे हैं जिनका उपयोग यूक्रेन के सशस्त्र बलों की जरूरतों के लिए किया जाता है, साथ ही उनकेंद्रों पर भी जहां इससे जुड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। इससे पहले रूसी विदेश मंत्रालय के एक बयान में राजनयिकों सहित विदेशियों से जल्द से जल्द कीव छोड़ने का आग्रह किया गया था।

रूस ने पूर्वी यूक्रेनके रूसी-नियंत्रित लुहान्स्क क्षेत्र में पिछले शुक्रवार को एक छात्र छात्रावास पर हुए कथित ड्रोनहमले का हवाला दिया है, जिसे उसने जानबूझकर किया गया हमला बताया है। यूक्रेनकी सेना ने रूसी आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसने उस इलाके में एक विशिष्ट (एलीट) ड्रोनकमांड यूनिट पर हमला किया था।

कीव में, बचाव दल रविवार के हमलों के बाद मलबे और नुकसान को संभालने में जुटे हैं, जिसके बारे में अधिकारियों ने बताया कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 91 लोग घायल हो गए। मॉस्को ने कीव के पास एक ओरेश्निक हाइपरसोनिक मिसाइल दागी थी — चार साल से अधिक समय से चल रहे इस युद्ध में इस परमाणु-सक्षम हथियार का यह तीसरा उपयोग था।

यूक्रेनी विदेश मंत्री सिबीहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा: हम वर्तमान में अपने भागीदारों के साथ चर्चा कर रहे हैं कि इस रूसी ब्लैकमेल के आगे झुकने की कोई आवश्यकता नहीं है।