Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Assembly Budget Session: 18 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अधिकारि... बस्तर में बड़ा सरेंडर: 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बोले- 'पूना नारकोम' अभियान से मिली नई जिंदग... IT Raid: नर्मदा ड्रिंक्स कंपनी पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की आशंका Khairagarh Police: खैरागढ़ में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 लाख का मशरूका बरामद, ऐसे देते थे चोरी ... Dhamtari News: धमतरी नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप, विधायक ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य पर उ... Rajnandgaon Police: अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार देव बलौदा मेला विवाद: धर्म छिपाकर व्यापार करने का आरोप, QR Code स्कैन करते ही खुला राज और मचा हंगामा Durg News: बोर्ड परीक्षा के तनाव में छात्रा ने दी जान, दुर्ग पुलिस ने शुरू की मामले की जांच Koriya News: कोरिया के सोनहत में हाथियों का तांडव, गांव में घुसा झुंड, रात भर दहशत में रहे लोग PMGSY Road Quality Controversy: सड़क उखाड़कर गुणवत्ता पर उठाए सवाल, अब कांग्रेस नेता पर हुई FIR

‘सुकेश और सत्येंद्र जैन घनिष्ठ मित्र, ठग से ऐंठ लिए 50 करोड़’, बीजेपी का बड़ा आरोप

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को ‘‘महा ठग” पार्टी करार दिया। इससे पहले जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की ‘उगाही’ की थी। भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने एक ठग से ठगी की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ एक ‘‘महा ठग” पार्टी है।

पात्रा ने कहा, ‘‘खबरों से मालूम पड़ा है कि ठग के घर में ठगी हो गई है। और ठग का नाम है सुकेश चंद्रशेखर। और ठग के घर में ठगी करने वाले का नाम आम आदमी पार्टी और सत्येंद्र जैन है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने चंद्रशेखर से पैसों की उगाही की है और यह दर्शाता है कि भारतीय राजनीति का चेहरा बदलने का दावा कर राजनीति में आने वाली आप पूरी तरह से भ्रष्ट है। पात्रा ने कहा, ‘‘केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग सिर्फ ‘भ्रष्टासन’ नाम का एक ही आसन जानते हैं और कोई आसन इन्हें नहीं आता है। जब से सत्ता में आए हैं, तब से एक-एक करके खुलासा हो रहा है।”

चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जैन ने उससे 2019 में जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की ‘‘उगाही” की थी। चंद्रशेखर दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है। उसने यह पत्र सात अक्टूबर को लिखा था। उसके वकील अशोक के सिंह ने आठ अक्टूबर को यह पत्र उपराज्यपाल को दिया। भाजपा के इन आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे से लोगों का ध्यान भटकाने की भाजपा की कोशिश है।