Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... वर्फीले प्रदेश में सोना उगल रहा है माउंट एरेबस, देखें वीडियो Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ...

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर फिर डटे CJP समर्थक, पुलिस से झड़प के बाद दिलजीत दोसांझ ने दिया समर्थन

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन की चिंगारी अभी बुझी नहीं है। प्रदर्शन स्थल का माहौल एक बार फिर से गर्मा गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) अपने करीब 100 समर्थकों के साथ धरना स्थल पर दोबारा डट गए हैं। CJP ने बीते दिन ही यह साफ कर दिया था कि उनका यह प्रोटेस्ट अभी थमेगा नहीं और वे न्याय के लिए फिर से संसद की तरफ अपना रुख करेंगे।

हिंसक झड़प में 118 सुरक्षाकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

गौरतलब है कि बीते दिन संसद की तरफ मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा था। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में 118 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। वहीं, बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने दिया स्टूडेंट्स को खुला समर्थन

इस बीच, CJP के प्रदर्शनकारियों और छात्रों को मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का भी बड़ा समर्थन मिला है। दिलजीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने लिखा, “आज जो हुआ बहुत बुरा हुआ… स्टूडेंट्स के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। मैं अथॉरिटीज (प्रशासन) से रिक्वेस्ट करता हूं कि स्टूडेंट्स की डिमांड्स को सुना जाए… लोगों की आवाज रब की आवाज होती है।”

‘मुझ पर तो पहले से ही लगा है एंटी-नेशनलिस्ट का टैग’

दिलजीत ने अपनी पोस्ट में किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए आगे लिखा, “मेरे पर तो पहले से ही एंटी-नेशनलिस्ट (Anti-Nationalist) का टैग लग चुका है। वैसे भी मुझे एंटी-नेशनलिस्ट ही कहा जाएगा। किसान प्रोटेस्ट (Farmers Protest) के बाद… मुझे बहुत सारे बैकलैश और लीगल प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा था, जिन पर मैं खुलकर डिस्कस भी नहीं कर सकता… बाकी रब सब देख रहा है।” दिलजीत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस प्रदर्शन को लेकर बहस तेज हो गई है।