Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

अमेरिकी सेना की पोलैंड में तैनाती कायम रहेगीः रक्षा प्रमुख

रूस यूक्रेन युद्ध के आतंक को महसूस करने के बाद नया बयान

एजेंसियां

वारसाः पोलैंड के रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनाक-कामिस ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आने वाले हफ्तों में अपने सैनिकों को वापस पोलैंड भेजेगा। पेंटागन ने नवंबर में पोलैंड में 4,000 सैनिकों को भेजने की योजना को निलंबित कर दिया था, जिसकी रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों ने कड़ी आलोचना की थी। पोलैंड के ब्यडगोशक में आयोजित एक कार्यक्रम में कोसिनाक-कामिस ने कहा, अमेरिकी सैनिकों की पोलैंड में रोटेशनल (बारी-बारी से) मौजूदगी, जिसे कुछ सप्ताह पहले निलंबित कर दिया गया था, उसे फिर से शुरू किया जा रहा है। यह प्रक्रिया जारी रहेगी, और आने वाले हफ्तों में इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

पोलैंड में सैनिकों की तैनाती रोकने के लिए आलोचना झेलने के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सांसदों से कहा था कि वह 5,000 सैनिक भेजेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, जिसके कारण कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने कहा कि वे ईरान के साथ युद्ध के लिए उनके 88 बिलियन डॉलर के बजट अनुरोध के खिलाफ मतदान करेंगे।

हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सदस्य और रिपब्लिकन प्रतिनिधि डॉन बेकन ने पिछले महीने कहा था, राष्ट्रपति ने इसका निर्देश तो दिया है, लेकिन इसे अमलीजामा नहीं पहनाया है, इसलिए मैं देखना चाहता हूँ कि वह इस पर ठोस कार्रवाई करें।

कोसिनाक-कामिस पोलैंड द्वारा अमेरिका के लिए क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करने के एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की इस रोटेशनल बहाली की पुष्टि पोलैंड में उप अमेरिकी राजदूत और अमेरिकी सैन्य राजनयिक द्वारा की गई है।

पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नाव्रोत्स्की के विदेश नीति सलाहकार मार्सिन प्रज़िडाच ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनका मानना है कि ट्रम्प ने जिन 5,000 सैनिकों को भेजने का वादा किया था, वे पोलैंड में पहले से तैनात सैनिकों की जगह लेंगे, न कि कुल सैनिकों की संख्या में बढ़ोतरी करेंगे। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि सैनिकों का यह नया रोटेशन किस तरह काम करेगा। वर्तमान में पोलैंड में लगभग 10,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।