Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बोकारो 95.65 एकड़ वन भूमि घोटाला: CID जांच में बड़ा खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता शैलेश सिंह की जमानत याच... JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: CID ने 5 जिलों के 18 ठिकानों पर मारा छापा, असम CM ने छात्रों को दिया न... गढ़वा में बिहार जैसा गजब कारनामा! धान के खेत में खड़ा कर दिया 1.81 करोड़ का पुल, उद्घाटन से पहले ही ... रामगढ़ के लुकैयाटांड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिम... पलामू: जामताड़ा एनकाउंटर में ढेर कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पहुंचा पैतृक गांव, बुधवार को हो... धनबाद में भाकपा माले का प्रदर्शन: निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, DPR सा... पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का... महासमुंद: शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन, 11 तारीख को सामूहिक इस्तीफे की... जांजगीर-चांपा: 1 करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी! फर्जी लेटर हेड बनाने वाला आरोपी इ... दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास! राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते कुल 69 पदक, 33 गोल्ड पर...

Traffic Rules Update: अवैध जुगाड़ू वाहनों के खिलाफ RTO की बड़ी मुहिम; सड़कों पर मचा हड़कंप, वसूला भारी जुर्माना

बाघापुराना: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद आर.टी.ओ. विभाग ने बाघापुराना में जुगाड़ू गाड़ियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। मोगा रोड पर शिव मंदिर के पास लगाई गई स्पैशल नाकाबंदी के दौरान, रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर सूरज कुमार और ए.टी.ओ. शमिंदर सिंह मान की टीम ने उन मोटरसाइकिलों को टारगेट किया जिन्हें गैर-कानूनी तरीके से जुगाड़ू गाड़ियों में बदलकर सड़कों पर चलाया जा रहा था।

अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की ज्वाइंट कार्रवाई के दौरान कई जुगाड़ू गाड़ियों के चालान काटे गए जबकि कई गाड़ियों को मौके पर ही सीज करके पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया गया। चैकप्वाइंट की जानकारी मिलते ही कई लोग अपनी जुगाड़ू गाड़ियों को वापस मोड़कर गलियों से निकलते दिखे।

आर.टी.ओ. अधिकारियों ने साफ कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का हर हाल में पालन किया जाएगा और गैर-कानूनी तरीके से बनी जुगाड़ू गाड़ियों को किसी भी कीमत पर सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये गाड़ियां न सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करती हैं बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं।

डिपार्टमैंट के अधिकारियों ने कहा कि कई लोग खेती के नाम पर गैर-कानूनी तरीके से मोटरसाइकिलों को बदलकर माल ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब ऐसे वाहनों के खिलाफ जिला स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और जुगाड़ू गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति को न तो बख्शा जाएगा और न ही किसी तरह की छूट दी जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इसे ट्रैफिक नियमों को लागू करने के लिए प्रशासन का बड़ा कदम मान रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सिर्फ लीगल और रजिस्टर्ड गाड़ियों का ही इस्तेमाल करें ताकि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।