Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में पनबस और PRTC बसों का चक्का जाम! 4 और 5 अगस्त को भी ठप्प रहेंगी सरकारी बसें, यात्री परेशान सुल्तानपुर लोधी: दरिया ब्यास के किनारे मिला लापता युवक सोनू का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के प्रयास मामले में भगोड़ा (PO) घोषित आरोपी अजय उर्फ काली गिर... बहादुरगढ़ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: HSIIDC अग्निशमन केंद्र का HKRN कर्मी 3 हजार रुपये रिश्वत लेते ... फरीदाबाद के स्कूल में महिला टीचर की खौफनाक हत्या: 32 सेकेंड में चाकू से किए 34 वार, 2 घंटे में आरोपी... हरियाणा में बैंक घोटाले के बाद सरकार का बड़ा एक्शन! सभी DDOs के बैंक खातों की 7 दिन में मांगी रिपोर्... मोनू मानेसर को फिर मिली जान से मारने की धमकी! 100 गोलियां मारने और बम से उड़ाने की बात कही, पुलिस मे... सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रॉले और बाइक की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी की मौत, हिसार के मिंगनी ख... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 'दयालु योजना' में दावे की समय-सीमा बढ़कर हुई 180 दिन, जानें किसे मिलेगा... पानीपत में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चे को कुचला, 50 मीटर तक...

Border Security News: भारत-पाक सीमा पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार; पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF ने किया नाकाम

फिरोजपुर: बी.एस.एफ. ने फिरोजपुर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक नेपाली नागरिक को भारत से पाकिस्तान की ओर घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। वह बी.ओ.पी. बस्ती राम लाल के इलाके से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा था।

पूछताछ के दौरान बी.एस.एफ. द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नेपाली नागरिक निकला। जब बी.एस.एफ. ने गिरफ्तार आरोपी के परिवार से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि वह डेढ़ साल से घर से लापता था। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शक्ति मंगर के रूप में हुई है।

संपर्क करने पर सिविल अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि बी.एस.एफ. इस व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाई थी जिसका मेडिकल करने उपरांत उसे बी.एस.एफ. के साथ भेज दिया गया है।