Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राज्यसभा चुनाव में तेज हुआ जोड़ घटाव का खेल Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा...

Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की ‘संगमरमर मस्जिद’ को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक खाली करने का अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन सिटी साइड में स्थित संगमरमर मस्जिद को हटाने के लिए रेलवे ने जारी नोटिस किया. मस्जिद को रेलवे भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर बनाया गया. मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली को नोटिस के माध्यम से बताया गया है कि 15 अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होना है. सिटी साइड सर्कुलेटिंग एरिया में आपकी मस्जिद रेलवे भूमि पर स्थित है. नोटिस में रेलवे की तरफ से मस्जिद को 27 अप्रैल तक खाली करने को कहा गया है. ताकि प्रशासन की मंशा के अनुरूप बिल्डिंग तोड़कर निर्माण किया जा सके.

जानकारी के मुताबिक, नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर सिटी साइट में स्टेशन परिसर में एक मस्जिद बनी हुई है, जिसे हटाने के लिए रेलवे की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. रेलवे के द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि मस्जिद को रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाया गया है. मस्जिद को 27 अप्रैल तक खाली करना होगा, अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मस्जिद को हुए नुकसान की जिम्मेदारी खुद कमेटी की होगी. हालांकि, मस्जिद कमेटी का कहना है कि यह मस्जिद यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में दर्ज है.

मस्जिद के मुतवल्ली को नोटिस जारी

रेलवे ने मस्जिद के मुतवल्ली के नाम नोटिस जारी कर निर्माण कार्य की जानकारी दी है. नोटिस में कहा गया है कि 15 अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होना है. सिटी साइड सर्कुलेटिंग एरिया में आपकी मस्जिद रेलवे भूमि पर स्थित है.मस्जिद की बिल्डिंग खाली न करने पर होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी मस्जिद कमेटी की होगी.

हाईकोर्ट जाने की तैयारी में कमेटी

यह नोटिस रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से 10 अप्रैल को ही जारी किया गया है. नोटिस के जारी होने के बाद मस्जिद कमेटी में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि मस्जिद कमेटी का कहना है कि यह मस्जिद यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में दर्ज है. मस्जिद कमेटी से जुड़े लोग नोटिस के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं.