Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

देवघर वासियों को बड़ी राहत! अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस, खत्म होगी सिलेंडर की मारामारी

देवघर: रसोई गैस को लेकर चल रही किल्लत और बाजार में बढ़ती मारामारी के बीच देवघर जिला प्रशासन ने बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है. अब सिलेंडर की झंझट से छूटकारा दिलाने के लिए जिले में गैस पाइपलाइन यानी PNG व्यवस्था को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि लोगों को सस्ती, सुरक्षित और लगातार गैस आपूर्ति मिल सके.

गैस पाइपलाइन बिछाने का निर्णय

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा में साफ तौर पर निर्देश दिया गया कि इस परियोजना को हर हाल में गति दी जाए. प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि शहर के हर घर तक पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाई जाए, जिससे लोगों को बार-बार सिलेंडर भराने की परेशानी से निजात मिल सके. बैठक में यह भी तय किया गया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान आने वाली तकनीकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा.

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अपनाया सख्त रुख

सड़क खुदाई, पाइपलाइन बिछाने और मरम्मत कार्यों में सभी विभाग मिलकर काम करेंगे, ताकि जनता को कम से कम असुविधा हो और काम समय पर पूरा हो. प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है. स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे.

देवघर में गैस को लेकर होने वाली परेशानी

PNG को किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बताते हुए प्रशासन इसे भविष्य की भरोसेमंद ऊर्जा व्यवस्था के रूप में तेजी से लागू करने में जुटा है. माना जा रहा है कि इसके लागू होने के बाद देवघर में गैस को लेकर होने वाली परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी.

घर-घर में पीएनजी पाइपलाइन

गौरतलब है कि इन दिनों एलपीजी सिलेंडर को लेकर लगातार मारामारी देखने को मिल रही है. जिस वजह से लोगों में कई तरह के भ्रम फैल रहे हैं. ऐसे ही समस्याओं को कम करने के लिए देवघर शहर के घर-घर में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की व्यवस्था को पूरी करने के लिए प्रशासन ने सजगता दिखानी शुरू कर दी है.