Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

Bokaro Crime News: बोकारो में गैंगस्टर के नाम पर खौफ फैलाने वाले गिरोह का अंत! पुलिस ने 7 गुर्गों को दबोचा

बोकारो: अमन साहू गैंग और प्रिंस खान गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले बड़े गिरोह का बोकारो पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही अपराधियों के पास से हथियार, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं. इसकी पुष्टि बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने की है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य सरगना प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया शामिल है. प्रिंस कुमार गुप्ता पर जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस में प्रिंस कुमार गुप्ता के अलावा श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, ओमप्रकाश पाल, जैनेंद्र शुक्ला, गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है.