Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि... MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो... Bhopal Temple Theft Gang Arrested: भोपाल देहात पुलिस का बड़ा खुलासा! मंदिरों में चोरी करने वाले 5 शा... Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल... Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस ... Katni News Update: उज्जैन सिंहस्थ से मुरादाबाद तक कटनी स्टोन का डंका! लमतरा व निमास मार्बल खदानों का... Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे...

Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना

आज देशभर में संकटमोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हनुमान जी ने पृथ्वी पर जन्म लिया था. अक्सर लोग सुबह के समय ही पूजा-अर्चना संपन्न कर लेते हैं, लेकिन यदि आप किसी कारणवश सुबह पूजा नहीं कर पाए हैं, तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की पूजा के लिए शाम का समय भी बहुत फलदायी माना गया है. आइए जानते हैं आज शाम का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व.

हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त 2026

इस साल हनुमान जयंती पर पूजा के दो प्रमुख शुभ मुहूर्त हैं.

  • सुबह का मुहूर्त: 6 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक.
  • शाम का मुहूर्त: 6 बजकर 39 मिनट से रात 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा.

यदि आप सुबह पूजा नहीं कर पाए हैं, तो शाम का यह मुहूर्त बहुत शुभ माना गया है. इस समय श्रद्धा भाव से की गई पूजा भी उतना ही फल देती है.

शाम की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम को की गई पूजा से न केवल ग्रह बाधाएं शांत होती हैं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. विशेषकर जो लोग नौकरी या व्यवसाय के कारण सुबह समय नहीं निकाल पाते, उनके लिए यह विजय मुहूर्त के समान फल देने वाला होता है.

ऐसे करें शाम की पूजा?

शाम की पूजा से पहले स्नान करें या हाथ-पैर धोकर स्वच्छ लाल या पीले वस्त्र धारण करें. हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं. चमेली का तेल न हो तो शुद्ध घी का उपयोग करें. यदि संभव हो तो हनुमान जी को चोला चढ़ाएं या उनके माथे पर चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर लगाएं. बजरंगबली को बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू या गुड़-चने का भोग लगाएं. इस मुहूर्त में 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चमत्कारी माना जाता है. इसके अलावा ओम हनुमते नमः मंत्र का जाप करें.