Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ... WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों...

भिलाई में भारी बवाल! हिंसक झड़प के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, बजरंग दल ने दी थाना घेराव की चेतावनी; छावनी में तब्दील हुआ शहर

दुर्ग : दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ले में सोमवार रात को साम्प्रदायिक तनाव उपजा था. तनाव के बाद स्थिति नियंत्रण करने के लिए मंगलवार को दुर्ग पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था.इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

क्यों बढ़ा था तनाव ?

घटना की शुरुआत सोमवार रात करीब 10 बजे हुई.इस दौरान दो पड़ोसियों के बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ.लेकिन थोड़ी देर बाद बच्चों के विवाद में घर के बड़े शामिल हो गए. दोनों ही परिवारों के बड़े लोग जब आपस में विवाद करने लगे तो बात पहले कहासुनी और फिर मारपीट में तब्दील हो गई.मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया.इसके बाद दोनों ही पक्षों के समर्थक मौके पर जुट गए और फिर दो गुट आपस में मारपीट करने लगे.

उपद्रवियों ने वाहनों को पहुंचाया नुकसान

अचानक भड़की इस हिंसा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.रात तनाव का माहौल बना रहा.उपद्रवियों ने कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.वहीं दुर्ग शहर एएसपी सुखविंदर राठौर ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बड़े लोग भी आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति बिगड़ गई.

मामले में काउंटर एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है. मंगलवार सुबह पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला, ताकि शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके और लोगों में भरोसा बहाल हो- सुखनंदन राठौर,एएसपी

बजरंग दल ने थाना घेराव का किया ऐलान

वहीं इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने मंगलवार शाम को छावनी थाना के घेराव का ऐलान किया है, जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.फिलहाल इलाके में स्थिति शांत है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है.

कई पुलिसकर्मी भी हुए घायल

घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा था.लेकिन भीड़ ने शांत होने के बजाय पुलिस बल पर ही हमला बोल दिया.इसके बाद पुलिस ने भी बल प्रयोग करके मौके से भीड़ को हटाया.इस घटना में कई लोग घायल हुए,जिसमें पुलिसर्मी भी शामिल हैं.फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति को शांत बनाए रखने की कोशिश जारी है.

स्थानीय लोगों ने पुराने विवाद से जोड़ा घटनाक्रम

स्थानीय निवासी अमित मंगल के अनुसार इस तनाव की जड़ दो दिन पहले की एक घटना भी हो सकती है.आरोप है कि एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया था. पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (धारा 376) का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था. इसके बाद से इलाके में तनाव बना हुआ था, जो बच्चों के विवाद के बाद हिंसा में बदल गया.पुलिस प्रशासन का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.