Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

Summer Health Tips: गर्मियों में लू से बचना है तो अभी से पीना शुरू करें इस बीज का पानी; इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट और शरीर रहेगा ठंडा

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तेज धूप, बढ़ता तापमान और गर्म हवाएं लोगों की सेहत पर असर डालने लगती हैं. इस दौरान सबसे बड़ी समस्या होती है लू लगना, डिहाइड्रेशन और शरीर में कमजोरी महसूस होना. खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों के लिए गर्मी का असर और भी ज्यादा हो सकता है. ऐसे में एक्सपर्ट आयुर्वेद विशेषज्ञ अक्सर सलाह देते हैं कि गर्मियों में खान-पान और पेय पदार्थों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि शरीर को अंदर से ठंडक मिल सके और सेहत भी बनी रहे.

दरअसल, गर्म मौसम में शरीर से पसीने के रूप में पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से निकलते हैं. अगर समय पर इन्हें पूरा न किया जाए तो थकान, चक्कर, सिरदर्द और लू जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इस मौसम में ऐसे नेचुरल और पौष्टिक चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाएं. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे बीज के बारे में बताने जा रहे है, जिसका सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

अभी से पीना शुरु कर दें इस बीज का पानी

हम बात कर रहे हैं सब्जा सीड्स की, जिन्हें तुलसी के बीज और फालूदा बीज भी कहा जाता है. इन बीज की तासीर ठंडी होती होती है और कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. छोटे से दिखने वाले ये बीज शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनका सेवन गर्मियों में करना बेनिफिशियल होता है. चलिए जानते हैं सब्जा सीड्स के न्यूट्रिशन और इसके फायदे के बारे में.

पोषक तत्वों का पावरहाउस है सब्जा सीड्स

सब्जा सीड्स और पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है. इसमें हाई फाइबर होता है, जो पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसके अलावा प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट भी होता है. कम कैलोरी होने की वजह से ये वजन को भी नहीं बढ़ने देता है. इसके अलावा सब्जा सीड्स ओमेगा 3 फैटी एसिड और मिनिरल्स का भी बेहतरीन स्त्रोत है.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट ?

आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता बताती हैं कि सब्जा सीड्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इनका सेवन गर्मियों में खासतौर पर करना चाहिए. वहीं अब गर्मियों की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में पेट को ठंडा रखने के लिए और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सब्जा सीड्स का सेवन करना शुरु कर देना चाहिए. इसे पीने से डाइजेशन बेहतर होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है. सबसे जरूरी बात ये बीज ठंडी तासीर के होते हैं. ऐसे में बहुत ज्यादा धूप पड़ने पर ये आपको लू से बचाने का भी काम करते हैं.

सब्जा सीड्स का पानी पीने के फायदे

शरीर को ठंडक देता है- सब्जा बीज की तासीर ठंडी मानी जाती है. जब इसे पानी में भिगोया जाता है तो यह जेल जैसा बन जाता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है. इसलिए गर्मियों में लू से बचाव के लिए इसे शरबत या पानी में मिलाकर पिया जाता है.

लू लगने का खतरा कम करने में मदद- गर्म मौसम में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है. सब्जा बीज पानी को अपने अंदर सोखकर शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे लू का खतरा कुछ हद तक कम हो सकता है.

इम्यूनिटी सपोर्ट- इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और फाइबर होते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं. इससे इम्यूनिटी बेहतर रहती है.

पाचन के लिए अच्छा- सब्जा सीड्स पेट को ठंडक देता है. साथ ही फाइबर होने की वजह से कब्ज, एसिडिटी और पाचन को सुधारने में भी मददगार है.

कैसे पिएं सब्जा बीज का पानी

1 गिलास पानी लें. उसमें 1 चम्मच सब्जा बीज डालें. 1015 मिनट तक भिगो दें (बीज फूल जाएंगे). इसमें नींबू, शहद या शरबत मिलाकर पी सकते हैं. गर्मियों में इसे सुबह खाली पेट या दोपहर में पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.