Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करनाल के बसताड़ा रोड पर 30 लाख रुपये की संदिग्ध लूट, स्कॉर्पियो सवार 4-5 बदमाशों ने वारदात को दिया अ... अंबाला को मिली ₹12.42 करोड़ की सौगात: ओल्ड दिल्ली रोड पर बनेगा नया स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, मंत्री रणबीर ... हरियाणा में सफेद बटन मशरूम उत्पादन को बड़ा बढ़ावा, बागवानी गतिविधियों पर 85% तक की मिल रही सब्सिडी नारनौल में तीज-रक्षाबंधन से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे का आतंक, स्कूटी सवार दो वकील भाई हुए घायल पानीपत की धागा फैक्ट्री में 20-25 हथियारबंद बदमाशों का दिनदहाड़े धावा, बंधक बनाकर लूटे मजदूरों के मो... भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत को बीता 1 साल, इंसाफ के इंतजार में ग्रामीण और पीड़ित परिवार सोनीपत के गढ़ी बिलंदा में दर्दनाक हादसा, स्कूल का पिलर गिरने से छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त...

CG News: नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! हेरोइन के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब

दुर्ग: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष अभियान शुरू किया है. होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस सक्रिय है. इसी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 2 अलग-अलग थाना इलाकों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

थाना वैशाली नगर और थाना छावनी में हमने चिट्टा पर कार्रवाई की है. दोनों जगह मिलाकर करीब 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया है और 4-4 आरोपियों को दोनों जगह से गिरफ्तार किया गया है– एएसपी मणिशंकर चंद्रा

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर स्थित शादी भवन के समीप कुछ संदिग्ध युवक नशे का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी संदिग्धों को पकड़ लिया. मामला थाना वैशाली नगर क्षेत्र का है.

8.640 ग्राम सिंथेटिक हेरोइन बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 8.640 ग्राम सिंथेटिक हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई. इसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख 72 हजार 800 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा चार मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटरसाइकिल और नगद रकम भी जब्त की गई है.

सप्लाई चेन से जुड़े अहम खुलासे

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नशे की सप्लाई चेन से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं. इन जानकारियों के आधार पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जारी है. साथ ही त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.