Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के... कबीरधाम जिले में दिल दहला देने वाली घटना, 8वीं कक्षा की 14 वर्षीया छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम बलौदाबाजार में 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान का आगाज: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को... खैरागढ़ में सड़क, बिजली और खाद संकट पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा: 40 ट्रैक्टरों के साथ चक्काजाम, 2 घंट... बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर टला बड़ा हादसा: पुलिया धंसने से पुल पर फंसी 20 यात्रियों से भरी बस, र... छत्तीसगढ़ में 'तारीख पर तारीख' बनेगी इतिहास: 3 साल में आएंगे आपराधिक मामलों के फैसले, रायपुर में 'डि... जशपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा: प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या, रे... जशपुर पुलिस की दोहरी बड़ी सफलता: 311 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी MP से गिरफ्तार, 24 घंटे में सुल... धमतरी में सावन सोमवार की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा, शिव मंदिर में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की म...

Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जजों की लीव रद्द करने की जानें वजह

सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में तार्किक विसंगतियों का काम न्यायपालिका की देखरेख में करने का निर्देश दिया है. इसके मद्देनजर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य के सभी जजों की छुट्टी कैंसिल कर दी है. हाई कोर्ट ने एक नोटिफिकेशन में कहा है कि बीमारी के अलावा कोई भी जज छुट्टी नहीं ले सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने SIR के आखिरी स्टेज में काम के एक बड़े हिस्से की जिम्मेदारी न्यायपालिका को दी है. इसके बाद हाई कोर्ट ने जजों की छुट्टी कैंसिल करने के निर्देश जारी किए हैं.

यह निर्देश इसलिए जारी किया गया है, ताकि SIR के काम के लिए निचली अदालतों का काम आसानी से चलता रहे. हाई कोर्ट ने हर डिस्ट्रिक्ट जज, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को बुलाकर एक कमेटी बनाने का आदेश दिया है.

हाई कोर्ट ने 250 जजों की लिस्ट जारी की

कलकत्ता हाई कोर्ट ने 250 जजों की लिस्ट जारी की है. इलेक्शन कमीशन ने हर विधानसभा से एक ज्यूडिशियल ऑफिसर मांगा है. फिलहाल, हाई कोर्ट रजिस्ट्रार ने 250 ज्यूडिशियल ऑफिसरों की लिस्ट कमीशन को भेज दी है.

इस लिस्ट में NDPS और POCSO कोर्ट के 100 जजों के अलावा दूसरे मामलों के 150 जजों के नाम हैं. दूसरी ओर, चुनाव के दौरान केंद्रीय बल की तैनाती पर सोमवार को एक बैठक होगी. इस बैठक में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी, विशेष पर्यवेक्षक एनके मिश्रा, पुलिस के डीजी और सेंट्रल फोर्स के नोडल ऑफिसर शामिल होंगे.

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

बता दें कि SIR मामले पर सुनवाई के दौरान के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था, “यह खास हालात के लिए खास ऑर्डर है.” उन्होंने कहा था कि डिस्ट्रिक्ट जज या एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज को ‘ज्यूडिशियल ऑफिसर’ अपॉइंट किया जाना चाहिए.

चीफ जस्टिस ने कहा, “न्यायिक अधिकारी सभी मामलों को देखेंगे. हम सरकारी अधिकारियों को ज्यूडिशियल ऑफिसर के काम में कोऑपरेट नहीं करने देंगे.