Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में नापतौल की ठगी पर नकेल कसने की तैयारी, घटतौली और पेट्रोल चोरी पर लगेगा 1 लाख का जुर्म... मंदसौर में खेतों के बीच चल रही थी MD ड्रग्स की फैक्ट्री: पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे तस्कर, 3... मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भगदड़ में पलटी ट्रॉलियां... अफ्रीकी चूहा मगावा की सात फीट ऊंची प्रतिमा लगायी, देखें वीडियो बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक पीएम मोदी तानाशाह नहीं बन पाये हैः पूनावाला ट्रम्प का कूटनीतिक समाधान पर जोर ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव...

Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के संदिग्ध को मारी गोली

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने रविवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) में 20 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में गैरकानूनी रूप से घुसने की कोशिश कर रहा था. दरअसल, जहां ये वारदात हुई, वहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का घर है. घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप मार-ए-लागो में मौजूद नहीं थे.

यूएस सीक्रेट सर्विस ने बयान जारी कर कहा कि यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक रविवार सुबह करीब 1:30 बजे हुई. संदिग्ध के पास के शॉटगन और फ्यूल कैन बरामद हुआ है. मारे गए शख्स का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

मार-ए-लागो को ट्रंप का ‘विंटर व्हाइट हाउस’ कहा जाता है और यहां की सुरक्षा काफी कड़ी रहती है. इसे एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है. घटना के बाद FBI और स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.