Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड CGL परीक्षा रद्द होने पर भारी बवाल: प्रोजेक्ट भवन में जबरन घुसे सफल अभ्यर्थी, फफक कर रोए बर्ख... भारी बारिश के बीच निकली मां मनसा की विसर्जन यात्रा, कंधों पर प्रतिमाएं लेकर चले श्रद्धालु बोकारो के कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आगाज कैचमेंट एरिया में भारी बारिश के बाद पतरातू डैम के 4 फाटक खोले गए, नदियों में बढ़ा जलस्तर त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने पर जोर: पाकुड़ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से किया सीधा सं... पलामू और गढ़वा में खनिज संपदा का होगा महासर्वे: GSI की रिपोर्ट से तय होगी गुणवत्ता, औद्योगिक विकास क... धमतरी में चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बाइक और चाकू बरामद रायपुर में ₹5000 के उधार विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या: रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, 2 नाबालिग समेत... इलाज का लालच देकर धर्मांतरण का आरोप: धमतरी में हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध प्रदर्शन, कोतवाली पुलिस... बस्तर में खनिज विभाग की खुली पोल: कोडेनार के युवाओं ने खुद पकड़े रेत से लदे 8 टिप्पर, अवैध उत्खनन पर...

गौरव गोगोई के परिवार पर हमले घटिया कार्रवाईः प्रियंका

जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के बाद राजनीतिक गतिविधियां

  • पत्रकारों से बात चीत में ऐसा बयान दिया

  • गौरव गोगोई एक सकारात्मक जननेता है

  • मूल मुद्दों पर हिमंता को बात करना चाहिए

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर लगाए गए पाकिस्तान लिंक के आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि किसी राजनेता के परिवार और मासूम बच्चों को राजनीतिक विवादों में खींचना गंदी राजनीति का परिचायक है।

गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर में प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग के स्मारक जुबीन खेत्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि राजनीति में दो तरह के नेता होते हैं—एक जो सकारात्मक राजनीति करते हैं और दूसरे जो ध्रुवीकरण का सहारा लेते हैं। गौरव गोगोई प्यार और सकारात्मकता की राजनीति कर रहे हैं, और यही कारण है कि उन पर इस तरह के व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि असम की जनता समझदार है और वह देख रही है कि किस तरह एक नेता के परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे इस तरह के बेबुनियाद आरोपों के बजाय राज्य के युवाओं के रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें। वायनाड सांसद ने असम सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के पास विकास और रोजगार पर बोलने के लिए कुछ नहीं होता, तब वे इस तरह के विवादास्पद मुद्दे उठाते हैं।

जुबीन गर्ग को याद करते हुए प्रियंका ने कहा कि वे राजनीति से ऊपर थे और उन्होंने जीवन भर प्यार का संदेश दिया। उन्होंने अपील की कि जुबीन गर्ग के स्मारक जैसे पवित्र स्थान का उपयोग राजनीतिक बयानबाजी के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह विवाद तब शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान फाइल्स का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ के संबंध पाकिस्तानी नागरिकों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों से हैं। गौरव गोगोई ने इन आरोपों को सुपर फ्लॉप फिल्म और सी-ग्रेड सिनेमा बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।