Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Politics: सीएम सैनी का हुड्डा पर तीखा हमला, बोले- "बताएं कांग्रेस में किसने की क्रॉस वोटिंग?... Gurugram Fire: गुरुग्राम में तांडव! 4 फर्नीचर गोदाम जलकर खाक, वेल्डिंग की एक चिंगारी ने मचाई भारी तब... Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम! आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जारी हुआ... Ramgarh Encounter: रामगढ़ में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़! राहुल दुबे गैंग के सनी सिंह को लगी ... पलामू में छोटे भाई ने बड़े भाई को टांगी से काट डाला, शराब के नशे में हुआ विवाद Jharkhand Home Guard Recruitment: होम गार्ड भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू! 15,000 अभ्यर्थी दिखाएंगे ... Dhanbad Coal Mafia: धनबाद में कोयला तस्करों का दुस्साहस! स्पेशल ब्रांच के SI और उनकी पत्नी को सरेराह... Palamu News: पलामू के घने जंगल में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी; आत्महत्या या हत्या? जांच... Assam Election News: 'आदिवासियों का न्याय राजनीति से ऊपर'—टिनखोंग में गरजे हेमंत सोरेन, चाय बागान मज... Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम! बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जारी हुआ...

सावधान! 8 लाख रुपये मुफ्त पाने के चक्कर में मुरैना की महिला ने गंवाई अपनी जमा पूंजी, आप न करें ये गलती

मुरैना। ऑनलाइन ठग ने शहर के सिद्धनगर की महिला सुधा राठौर को आठ लाख रुपए का आफर देकर उससे अपने छह खातों में एक लाख 35 हजार रुपए की रकम सात घंटे में ट्रांसफर करा ली। ठगी से पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस से 15 दिन की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, सिद्धनगर के विवेक कान्वेंट स्कूल गली में रहने वाली सुधा राठौर 35 पत्नी रिंकू राठौर के मोबाइल फोन पर तीन फरवरी को कॉल आया जिसमें ऑनलाइन ठग रवि केवट ने झांसा देते हुए कहा कि उसके बैंक एकाउंट में आठ लाख रुपए का ऑफर आया है। वह चाहे तो उसे आज ही पा सकती है। लेकिन इसके उसे उसके बताए क्यूआर कोड पर एक लाख 35 हजार रुपए जमा करने होंगे।

चार लोगों से स्कैन कराकर रुपये ट्रांसफर करवा लिए

महिला बातचीत के दौरान ठग के झांसे में आ गई और उसने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच आठ ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठग द्वारा बताए क्यूआर कोड को अपने चिर-परिचित चार लोगों से स्कैन कराकर एक लाख 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

ठग द्वारा चाही गई रकम ऐंठने के बाद उसने महिला से संपर्क कट कर दिया तब सुधा राठौर की समझ में आई कि आठ लाख के लालच में उसने अपनी मेहनत की कमाई का पैसा दूसरों के खातों में ट्रांसफर कर दिया।