Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूट्यूब पर 'सीक्रेट हाउस' गेम देखकर मेरठ से लापता हुए दो बच्चे: ईंट भट्ठे पर 24 घंटे छिपने का लिया थ... स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की छात्रा की याचिका, दिया बड... मऊगंज के अलहौवा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात: ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर पेट्रोल... गुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर: 21 दिन की फरलो मंजूर, रोहतक जेल से सीधे सिरसा डेरा आश्रम रवाना पटना में छात्र आंदोलन: सकारात्मक वार्ता के बाद भी CM आवास घेराव पर अड़े छात्र, विवादित बयान पर BPSC ... देशभर में मॉनसून सक्रिय: मैदानों में जलभराव और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान पर Innovator Dr. Pramod Stephen सम्मानित, नवाचारों को मिल... अखिलेश यादव से मिले आप के सांसद संजय सिंह केंद्रीय मंत्रियों के बंगलों पर 92 करोड़ का खर्च कर्नाटक के आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के ठिकानों पर की छापेमारी

Medical Negligence: ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में पूर्व सैनिक के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। मरीज की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ऑपरेशन के दौरान पेट में छूट गया था कोई सामान  

जानकारी के मुताबिक गांव बादली निवासी सुरेन्द्र सिंह, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हवलदार हैं, उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 जनवरी 2026 को पेट दर्द होने पर वे ईसीएचएस डिस्पेंसरी झज्जर गए थे। वहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया, जिसके बाद वे उसी दिन बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें अपेंडिक्स की समस्या बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। 27 जनवरी को उनका ऑपरेशन किया गया और बाद में उन्हें वार्ड के कमरा नंबर 104 में शिफ्ट कर दिया गया। सुरेन्द्र सिंह का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन बार-बार अनुरोध करने के बाद भी डॉक्टर और स्टाफ ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। हालत गंभीर होने पर सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें ऑपरेशन के दौरान पेट में कोई सामान छूट जाने की बात सामने आई। इसके बाद डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। सुरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से उसकी जान भी जा सकती थी।