Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tarun Chugh News: तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित होने पर तरुण चुघ ने जताया आभार, महाराष्ट्र सरकार... Guru Har Sahai News: महिला से मोबाइल लूटने की कोशिश, बाइक सवार बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद Amritsar Central Jail: जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और नशीले पदार्थ बरामद; कैदियों तक स... Ludhiana Scam: रिश्तेदारों को ठेके दिलाने का खेल? निगम के कद्दावर अफसर के खिलाफ उठी जांच की मांग Ludhiana Road Accident: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 21 वर्षीय युवक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत National Award for Teachers 2026: शिक्षा मंत्रालय ने मांगे ऑनलाइन आवेदन, पंजाब के शिक्षक ऐसे करें पं... Rewari Rail Accident: चलती ट्रेन से अलग हुआ इंजन, श्रीगंगानगर पैसेंजर के साथ हुआ बड़ा हादसा टला Ambala News: बोरवेल में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत, सिविल अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम Chandigarh Bomb Threat: स्कूलों और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Kaithal News: मतदाता सूची सत्यापन में लापरवाही पड़ी भारी, 4 BLO के खिलाफ FIR के निर्देश

Congress MGNREGA Protest: सूरजपुर में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाव आंदोलन’, पैदल मार्च निकाल कर किया कलेक्टर ऑफिस का घेराव

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सूरजपुर में साय सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया. कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर हल्ला बोला. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सार्वजनिक मंच पर बोलने से रोका जा रहा है.

कांग्रेस ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक से रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय तक मार्च किया. इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. कलेक्टोरेट पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया.

मनरेगा को बंद करने की साजिश

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए. मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार जानबूझकर इस योजना को कमजोर करने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है.

एसआईआर प्रक्रिया में अल्पसंख्यक समुदाय के नाम काटे जा रहे हैं. यह सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है. कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी- शशि सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सूरजपुर

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को दी चेतावनी

सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने बीजेपी सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा के खिलाफ साजिश बंद नहीं की गई तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे. शशि सिंह का कहना था कि कांग्रेस आने वाले दिनों में इन समस्याओं पर उग्र आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी.